बिहार के सभी स्कूल 15 जून तक बंद, शिक्षकों की भी रहेगी छुट्टि

&NewLine;<p><strong>पटना&comma; न्यूज़ क्राइम 24।<&sol;strong> बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए 11 से 15 जून तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षकों को भी स्कूल नहीं आना होगा। हीट वेव के रेड अलर्ट को लेकर यह छुट्टी दी गई है। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।<br><br>बिहार सरकार के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से 14 जून तक राज्य के अनेक स्थानों में भीषण गर्मी और लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट को ध्यान में रखते हुए 11 से 15 जून तक सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित किया जाता है। इस दौरान सभी स्कूलों के शिक्षक भी अवकाश पर रहेंगे।<br><br>मौसम विभाग के अनुसार बिहार के मैदानी भाग के तापमान में इन दोनों इजाफा देखने को मिला है। वहीं&comma; राजस्थान से आने वाली पछुआ हवाओं ने मध्य एवं दक्षिण बिहार का पारा बढ़ा दिया है। पूर्वी भाग में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण आर्द्रता बढ़ रही है। इससे उसम के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। प्रदेश के 10 जिलों में सामान्य से 6 डिग्री पारा रविवार को अधिक रहा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने का माध्यम कला संवाद पत्रिका : मंत्री