एयरफोर्स के जवान की इन्वर्टर ठीक करते समय विद्युत स्पर्श से हुई मौत!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बाँसडीह&lpar;सजंय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> रविवार के देर रात एयरफोर्स के जवान विवेक गुप्ता का इनवर्टर ठीक करते समय बिधुत स्पर्श में आने के कारण मृत्यु हो गयी थी। मंगलवार की शाम गार्ड ऑफ ऑनर के बाद बलिया के गंगा तट महावीर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। मंगलवार को सुबह से ही जिलाचिकित्सालय में पोस्टमार्टम हाउस पर जवान को अंतिम दर्शन एव श्रद्धांजलि देने लोगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। एयरफोर्स के जवान का मंगलवार को अन्त्य परीक्षण के बाद गोरखपुर से आए एयरफोर्स के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान कर नम आंखों से अंतिम विदाई दिया।इस मौके पर नगर पंचायत की चेयरमैन श्रीमती रेनू सिंह&comma;पूर्व चेयरमैन सुनील सिंह बबलू&comma;धीरेन्द्र बहादुर सिंह&comma;बेचू तिवारी&comma;रमेश कांत कुशवाहा&comma; डॉ विनोद कुमार&comma;सूर्यप्रकास सिंह&comma;श्याम प्रकाश&comma;युवराज सिंह&comma;धर्मेंद्र पाण्डेय ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दिया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आपको बता दे कि बीते रविवार को कस्बे के वार्ड नं&period; 09 में करंट की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की दर्दनाक मौत हो गयी। इससे परिवार में कोहराम गया है। विवेक कुमार गुप्ता &lpar;19&rpar; पुत्र विनोद कुमार गुप्ता करीब 2 साल पहले एयरफोर्स में भर्ती हुए थे। मां-बाप के इकलौते पुत्र व दो बहनों के भाई विवेक जैसलमेर के रामगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात थे। विवेक के पिता दिल्ली स्थित कमांड हॉस्पिटल में भर्ती थे। पति के साथ विवेक की मां दिल्ली ही थी&comma; जबकि दोनों बहनें बुलंदशहर में पढ़ाई करती है। विवेक बीमार पिता को देखने के लिए जैसलमेर से दिल्ली गये थे। अचानक किसी डॉक्यूमेंट का काम पड़ गया&comma; जिसे लेने के लिए रविवार क़ी शाम विवेक बांसडीह स्थित घर पहुंचे और इनवर्टर चालू करते वक्त करंट की जद में आ गये। आनन फानन में परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया&comma; जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया&comma; लेकिन विवेक को बचाया नहीं जा सका।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पति ने नहीं मानी बात तो बेटी संग गहरे कुएं में कूदी पत्नी

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप

नाबालिक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार लोगों के खिलाफ नामजद