राष्ट्रीय स्तर पर एम्स पटना का परचम, बाल स्वास्थ्य सेवा में मिला श्रेष्ठ संस्थान का सम्मान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी शरीफ&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान &lpar;एम्स&rpar; पटना को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम &lpar;RBSK&rpar; के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा &&num;8220&semi;सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन संस्थान&&num;8221&semi; के रूप में सम्मानित किया गया है&period;इस उपलब्धि पर कार्यकारी निदेशक प्रो&period; &lpar;डॉ&period;&rpar; सौरभ वार्ष्णेय ने पूरी टीम को बधाई दी है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यह सम्मान एम्स पटना द्वारा जन्मजात रोगों से ग्रस्त बच्चों की सफल शल्य क्रियाओं और राज्य स्तरीय उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया गया है&period;संस्थान ने न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट&comma; जन्मजात मोतियाबिंद&comma; श्रवण बाधिता&comma; अंग विकृति&comma; क्लबफुट&comma; कटे होंठ व तालु&comma; तथा जन्मजात हृदय रोगों से पीड़ित बच्चों के उपचार में अग्रणी भूमिका निभाई है&period;सम्मान समारोह में एम्स पटना के अधीक्षक डॉ&period; अनूप कुमार&comma; आर बी एस के की नोडल अधिकारी डॉ&period; वीना सिंह सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष और वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्य चिकित्सकों में डॉ&period; संजीव कुमार&comma; डॉ&period; अमित राज&comma; डॉ&period; चंद्रमोहन&comma; डॉ&period; क्रांति भावना&comma; डॉ&period; सौरव कुमार&comma; डॉ&period; रितेश पांडे&comma; डॉ&period; सरसिज शर्मा&comma; डॉ&period; कुलदीप एवं डॉ&period; अनुराग दीप शामिल थे&period;इस मौके पर आर बी एस के की नोडल अधिकारी डॉ&period; वीना सिंह ने बताया कि बीते वर्षों में पूरे बिहार में जन्मजात रोगों से पीड़ित बच्चों की सर्वाधिक सर्जरी एम्स पटना में ही हुई है&period;यह सफलता संस्थान की चिकित्सकीय उत्कृष्टता और बाल स्वास्थ्य के प्रति समर्पण को दर्शाती है&period;एम्स पटना इस सम्मान को भविष्य में बाल स्वास्थ्य सेवाओं के और अधिक विस्तार की प्रेरणा के रूप में देखता है&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार