एम्स पटना की चिकित्सक को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, डॉ. वीणा कुमारी सिंह एम्स गोरखपुर की इंस्टीट्यूट व गवर्निंग बॉडी की सदस्य नामित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> एम्स पटना के लिए गौरव की बात सामने आई है&period; बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ&period; वीणा कुमारी सिंह को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा एम्स गोरखपुर की इंस्टीट्यूट बॉडी &lpar;आईबी&rpar; एवं गवर्निंग बॉडी &lpar;जीबी&rpar; का सदस्य मनोनीत किया गया है&period; उनके इस मनोनयन को चिकित्सा एवं शैक्षणिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि किसी भी एम्स संस्थान की इंस्टीट्यूट बॉडी सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई होती है&period; इसमें स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी&comma; विशेषज्ञ चिकित्सक और प्रतिष्ठित सदस्य शामिल रहते हैं&period; यह निकाय संस्थान के शैक्षणिक&comma; प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों की रूपरेखा तय करने के साथ बजट स्वीकृति&comma; उच्च स्तरीय नियुक्तियों और विभिन्न नीतिगत फैसलों की निगरानी करता है&period; ऐसे महत्वपूर्ण निकाय में शामिल किया जाना किसी भी चिकित्सक की विशेषज्ञता और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण माना जाता है&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डॉ&period; वीणा कुमारी सिंह वर्तमान में एम्स पटना में सुपरस्पेशलिटी की डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट के पद पर भी कार्यरत हैं&period; उनके नेतृत्व में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने उपचार&comma; शोध और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है&period; गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के इलाज और जटिल प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में उनके कार्यों को व्यापक सराहना मिली है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि डॉ&period; वीणा कुमारी सिंह का अनुभव और प्रशासनिक दक्षता एम्स गोरखपुर के शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में सहायक साबित होगी&period; साथ ही उनके इस मनोनयन से देश के विभिन्न एम्स संस्थानों के बीच आपसी समन्वय&comma; शोध कार्यों और चिकित्सा प्रशिक्षण को नई दिशा मिलने की संभावना है। एम्स पटना के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने डॉ&period; वीणा कुमारी सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए इसे संस्थान की प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला कदम बताया है&period; चिकित्सा जगत में इसे बिहार और एम्स पटना के लिए सम्मानजनक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च