पटना में AI क्रांति की शुरुआत, बिहार AI Summit 2026 का भव्य आगाज़

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार की ऐतिहासिक धरती पर तकनीक और नवाचार के नए युग की शुरुआत करते हुए बिहार AI Summit 2026 का भव्य आयोजन शुक्रवार को ऊर्जा ऑडिटोरियम&comma; पटना में शुरू हुआ। दो दिवसीय इस समिट का आयोजन Qlass Edtech द्वारा बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग एवं बिहार इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन &lpar;BIA&rpar; के सहयोग से किया जा रहा है। यह समिट 23 एवं 24 मई तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा और विक्रमशिला की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार एक बार फिर ज्ञान&comma; नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि AI तकनीक आने वाले समय में बिहार के विकास का प्रमुख आधार बनेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव&comma; सूचना प्रौद्योगिकी एवं नगर विकास मंत्री नितीश मिश्रा&comma; शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी तथा पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने भी अपने विचार साझा किए। आईटी मंत्री नितीश मिश्रा ने बिहार को AI हब बनाने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। वहीं शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि AI आधारित शिक्षा व्यवस्था से छात्रों को मूल्य आधारित और आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाएगी। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि AI तकनीक से गांवों और पंचायतों में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने बिहार की AI नीति की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव संजय कुमार सिंह तथा बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार भी मौजूद रहे। समिट के पहले दिन 6 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया&comma; जबकि लाइव मीडिया कवरेज के माध्यम से यह आयोजन करोड़ों लोगों तक पहुंचा। समिट में 80 से अधिक वक्ताओं एवं 120 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। AI&comma; हेल्थकेयर&comma; ड्रोन टेक्नोलॉजी&comma; एल्डरली केयर और रोबोटिक्स से जुड़ी 70 से अधिक कंपनियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>देश के 25 राज्यों के विशेषज्ञों के साथ-साथ अमेरिका&comma; अफ्रीका और यूरोप की कई कंपनियों ने भी समिट में भागीदारी की। BharatGPT&comma; Sarvam AI&comma; Absolute Security एवं ICCE जैसी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बिहार में निवेश और रोजगार सृजन की इच्छा जताई। पहले दिन स्मार्ट शहरी विकास&comma; AI इन हेल्थकेयर&comma; AI इन एजुकेशन एवं सतत ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। वहीं दूसरे दिन न्याय बिहार&comma; किसान AI&comma; उद्योग बिहार तथा सुरक्षित बिहार जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्य वक्तव्य भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की COO कविता भाटिया ने दिया। कार्यक्रम में C-DAC&comma; NIC&comma; IIT Patna&comma; Tata Technologies&comma; KPMG India और TP-Link सहित कई बड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। समिट को लेकर युवाओं और तकनीकी समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला। बिहार AI Summit 2026 शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X &lpar;ट्विटर&rpar; पर पूरे देश में ट्रेंड करता रहा। आयोजकों ने कहा कि बिहार के पास प्रतिभा और संभावनाओं की कोई कमी नहीं है। इस समिट का उद्देश्य बिहार को वैश्विक AI मानचित्र पर स्थापित करना है और यह केवल शुरुआत है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में अवैध हथियार कारोबार का खुलासा, एक विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध

महावीर मंदिर नीट परीक्षार्थियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए पिलाएगा 1000 किलो चने का सतू का ठंडा शर्बत

प्रधानमंत्री मोदी ने 19वें रोजगार मेले में वितरित किए 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र