कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा अपनी धर्मपत्नी के साथ बैकटपुर मंदिर पहुंचे

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar; खुसरूपुर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध प्राचीन श्री गौरीशंकर बैकुंठनाथ धाम मंदिर&comma; बैकटपुर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी दौरान बिहार सरकार के कृषि मंत्री एवं वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा अपनी धर्मपत्नी के साथ बैकटपुर मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। पूजा के दौरान मंत्री ने बिहार की सुख-शांति&comma; समृद्धि और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।मंदिर में पूजा के बाद विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भगवान शिव से बिहार की तरक्की&comma; शांति और जनता के कल्याण के लिए प्रार्थना की गई है।बैकटपुर का गौरीशंकर मंदिर अपनी धार्मिक और ऐतिहासिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। स्थानीय मान्यता के अनुसार&comma; मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर 12 धारियां हैं और प्रत्येक धारी पर 100 छोटे शिवलिंग अंकित होने की बात कही जाती है। सावन की अंतिम सोमवारी के कारण दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

शिक्षकों की पूर्ण वेतनमान की मांग को लेकर विधायक रत्नेश कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा

छत से फायरिंग की सूचना पर नदी थाना पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और 18 जिंदा कारतूस बरामद!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु व स्वस्थ जीवन के लिए तख्त पटना साहिब में अरदास