आगरा की लड़की के साथ पटना में दहेज के लिए मारपीट, पति और सास पर मामला दर्ज

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित<&sol;strong>। राजधानी पटना में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है&period; आगरा की रहने वाली प्रियंका शर्मा ने अपने पति यशराज सिंह और सास विभा के खिलाफ दहेज की लगातार मांग&comma; शारीरिक प्रताड़ना और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है&period; इस मामले में महिला थाना पटना ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीड़िता प्रियंका शर्मा&comma; स्व&period; योगेश चंद्र शर्मा की पुत्री हैं&period; उनकी शादी 14 फरवरी 2024 को पटना के कंकड़बाग निवासी यशराज सिंह&comma; पुत्र रमेश कुमार के साथ आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी&period; शादी का पंजीकरण 17 फरवरी 2024 को तहसील में किया गया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिकायत में प्रियंका ने बताया कि विवाह के तुरंत बाद ही पति ने मायके से पाँच लाख रुपये और जेवर ले लिया और वादा किया कि वह जल्द ही उसे अपने घर ले जाएगा&period; इसके बाद वह गर्भवती भी हुई&comma; लेकिन पति ने गर्भ गिराने का दबाव बनाया&period; प्रियंका का आरोप है कि शादी से पहले भी यशराज ने जबरन संबंध बनाकर उसे गर्भवती किया और फिर जबरन गर्भपात करवाया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीड़िता ने अपनी तहरीर में कहा है कि 2 जनवरी 2025 को यशराज ने उसे पटना बुलाया&period; 3 जनवरी को वह पटना पहुँची और 5 जनवरी को पति के घर गई&period; वहां यशराज और उसकी माँ विभा ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उस पर 10 लाख रुपये नकद और अतिरिक्त सामान लाने का दबाव बनाया&period; जब उसने दहेज की मांग पूरी करने से इनकार किया&comma; तो उस पर दराती से हमला कर जान से मारने की कोशिश की गई&period; किसी तरह वह जान बचाकर वहां से भागी और शरण ली।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रियंका ने यह भी आरोप लगाया कि यशराज का आपराधिक इतिहास रहा है और शादीशुदा होने के बावजूद उसके अन्य महिलाओं से अवैध संबंध हैं&period; यहां तक कि उसकी पहले भी शादी हो चुकी है&comma; जिसका खुलासा बाद में हुआ&period; पीड़िता ने कहा कि शादी के बाद से वह लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही है&period; पति और सास बार-बार फोन कर उसे और उसके परिवार को धमकी देते हैं। महिला थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है&period; पुलिस पीड़िता को सुरक्षा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी तेज कर रही है&period; इधर&comma; इस घटना से एक बार फिर समाज में व्याप्त दहेज प्रथा और महिलाओं पर होने वाले अत्याचार का कड़वा सच सामने आया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पत्रकारों से बदसलूकी मामले में नौबतपुर थानेदार पर जांच, डीजीपी ने आईजी को दिया आदेश

स्वास्थ्य मंत्री के हाथों नर्सिंग संस्थानों को मान्यता देने की दिशा में डिजिटल प्लेटफॉर्म का हुआ शुभारंभ

नवादा में एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसीएस