लूट के बाद झरिया थाना और लोदना ओपी के सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>धनबाद&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> लूट की घटना हुई&period; लेकिन इसके बाद सीमा विवाद में पुलिस उलझ गयी&period; घटना लोदना ओपी क्षेत्र में हुई या फिर झरिया थाना क्षेत्र में हुई&comma; इस सीमा विवाद में पुलिस को घंटो माथापच्ची करनी पड़ी&period; मामला सुलझने के बाद मामला दर्ज किया गया&period;धनबाद जिला में लूट की घटना घटने के बाद पुलिस पहले अपराधियों की तलाश में नहीं जुटती बल्कि घंटों थाना क्षेत्र का विवाद सुलझाने में जुट जाती है&period; यही नहीं जिस स्थान पर लूट हुई&comma; जब थाना क्षेत्र का विवाद नहीं सुलझता है तब मैप मंगाई जाती है&period; मैप के जरिए विवाद खत्म होने के बाद पुलिस लूट मामले में आगे की कार्रवाई में जुटती है&period; ऐसी है धनबाद पुलिस&period;इन तश्वीरों का जरा गौर से देखिए&comma; यहां कोई सड़क या फिर जमीन का ब्योरा मैप के जरिए नहीं समझा जा रहा है&period; बल्कि थाना क्षेत्र के विवाद के बाद यह मैप यहां मंगाई गयी है ताकि थाना क्षेत्र के विवाद को सुलझाया जा सके&period; यह जानकर आपको भी आश्चर्य होगा कि ऐसा लूट की घटना के बाद पुलिस घंटों थाना क्षेत्र के विवाद में अपनी माथापच्ची करती रही&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जबकि पुलिस को लूट की वारदात के बाद तत्परता के साथ अपराधियों की तलाश में जुटना चाहिए था&period; लेकिन पुलिस ने ऐसा करना मुनासिब नहीं समझा&period; लोदना ओपी क्षेत्र के पुराना रक्षा काली मंदिर के पास अज्ञात बदमाशों ने जयरामपुर निवासी उदय कुमार सिंह को मारपीट कर बाइक और मोबाइल समेत नकदी की लूट की&period; मारपीट के क्रम में उदय सिंह को काफी चोटें आयी हैं&period; उदय सिंह लोदना ओपी पहुंचकर मामले की जानकारी दी&period; लोदना पुलिस मौके पर पहुंच का छानबीन की&period; बाद में मामला दर्ज करने को लेकर झरिया थाना क्षेत्र व लोदना ओपी में सीमा विवाद हो गया&period; दोनों एक दूसरे का सीमा क्षेत्र बता रहे थे&period; लोदना ओपी प्रभारी चंदन भैया&comma; जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर संजीव तिवारी व झरिया थाना प्रभारी पंकज झा मौके पर पहुंचे&period; काफी देर तक सीमा विवाद का मामला नहीं सुलझ पाया&period; इस मामले की जानकारी सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार को दी गयी&period; एसडीपीओ ने सीमा विवाद सुलझाने का निर्देश दोनों थानों की पुलिस को दिया&period;मैप के माध्यम से सीमा विवाद सुलझाने की कोशिशसीमा विवाद सुलझने के बाद एसडीपीओ ने लोदना ओपी में मामला दर्ज करने का आदेश दिया&period; इस घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद मामला लोदना ओपी में दर्ज किया गया&period; एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि सीमा विवाद का कन्फ्यूजन था&period; कन्फ्यूजन दूर होने के बाद लोदना ओपी में मामला दर्ज कर लिया गया है&comma; मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है&period;वहीं घटना के संबंध में पीड़ित उदय सिंह ने बताया कि वो बरमसिया में एक प्लांट में गार्ड के पद पर काम करता है&period; शुक्रवार की रात ड्यूटी कर अपने घर जयरामपुर कोलियरी जा रहा था&period; इसी क्रम पुराना रक्षा काली मंदिर के पास चार की संख्या में युवक आए और उसपर हमला कर दिया&period; जिसमें वो बाइक सहित सड़क पर गिर गया&period; जिसके बाद अपराधी उसका पैसा मोबाइल और मोटरसाइकिल लेकर झरिया की ओर भाग निकले&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”