शादी करने के बाद रजिस्ट्री युवती के परिजनों की इंट्री, हुआ जमकर हंगामा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>धनबाद&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong>&colon; प्रेमी-प्रेमिका मंदिर में शादी करने के बाद बुधवार को रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे&period; प्रेमिका के साथ सभी गवाह भी मौजूद थे&period; कागजी प्रक्रिया शुरू होने के दौरान ही युवती के परिजन पहुंचे और युवती को घर ले जाने की कोशिश करने लगे&period; हालांकि&comma; युवती घर जाने को तैयार नहीं थी&period; जिसके बाद उसके परिजनों ने रजिस्ट्री कार्यालय में जमकर हंगामा किया और युवती को हाथ पकड़कर जबरन घर ले जाने लगे&period; लेकिन युवती अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही&period; झरिया थाना क्षेत्र के चौथाई कुल्ही के रहने वाले प्रेमी गोपाल ने बताया कि पिछले 8 साल से युवती से साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था&period; 9 जून को दुर्गापुर अंबा मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की&period; इसके बाद बुधवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने को लेकर रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे&period; इसी दौरान अचानक प्रेमिका के परिजन पहुंचे और प्रेमिका को सड़क पर घसीटते हुए महिला थाना ले गये&period; उन्होंने कहा कि हम दोनों आपसी सहमति से शादी की है&period; इसके बावजूद प्रेमिका के परिवार वालों ने झरिया थाना में अपहरण और आर्म्स एक्ट का झूठा मुकदमा दर्ज करावाया है&period; युवती ममता ने बताया कि हमलोग दुर्गापुर स्थित एक मंदिर में शादी कर चुके है और आज कानूनी रूप से शादी करने रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे थे&period; उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों ने मेरे साथ मारपीट की है और घसीटते हुए महिला थाना लाया है&period; जहां प्रेमी जोड़े ने कहा कि वे लोग बालिग हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है&period; फिलहाल लड़की और उसके परिजन महिला थाने में ही हैं और पुलिस दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर रही है&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”