प्रेमी युगल की पिटाई के बाद दोनों को इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल

&NewLine;<p><strong>जमुई&lpar;मो० अंजुम आलम&rpar;&colon;<&sol;strong> लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के हरमापहाड़ी गांव में प्रेमी जोड़े को पकड़कर ग्रामीणों द्वारा पिटाई करने के बाद स्वजन द्वारा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर देवेंद्र कुमार द्वारा इलाज किया गया।प्रेमी जोड़े की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के हरमापहाडी गांव निवासी रंजीत कुमार और गिरजा देवी के रूप में हुई है।प्रेमिका चार बच्चों की मां बताई जाती है। प्रेमी रंजीत कुमार ने बताया कि हरमापहाडी गांव निवासी पिंटू तुरी&comma; अरविंद तुरी&comma; जयराम तुरी&comma; रंजीत तुरी&comma; ललिता देवी&comma; संजय तुरी&comma; ठाकुरी तुरी&comma; विनोद तुरी&comma; शंकर तुरी सहित एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा पहले घर में बंद कर नग्न अवस्था में मारपीट की गई।उसके बाद पेड़ से दोनों को बांध कर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। साथ ही दो मोबाइल&comma; 5 हज़ार रुपये&comma; पर्स&comma; आधारकार्ड सहित अन्य कागजात भी छीन लिया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बता दें कि चार बच्चों की मां गिरजा देवी 5 दिन पूर्व अपने प्रेमी रंजीत कुमार के संग भाग गई थी। और जमुई कोर्ट से 14 जुलाई को शादी कर ली थी।उसके बाद 16 जुलाई शुक्रवार को ग्रामीणों व महिला के स्वजन ने दोनों को पकड़ लिया।और पेड़ में बांधकर दोनों की जमकर पिटाई की गई थी। इस दौरान जिंदा जलाने का भी प्रयास किया गया था लेकिन ऐन वक्त पर लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से बचाया।उसके बाद प्रेमी जोड़े के बयान पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को फौरन गिरफ्तार कर लिया गया जबकि आधा दर्जन से अधिक आरोपित फरार हो गए। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह