अधिवक्ता ने महिला सहित चार लोगों को पीटकर किया जख्मी, एक पटना रेफर

&NewLine;<p><strong>जमुई&lpar;मो० अंजुम आलम&rpar;&colon;<&sol;strong> झाझा थाना क्षेत्र के जमुखरैया गांव में शनिवार की शाम घर निर्माण कर रहे युवक द्वारा दीवार नहीं हटाने पर अधिवक्ता ने घर में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों को पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। सभी जख्मियों को देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। जख्मियों में जमुखरैया गांव निवासी रीता देवी व उनके दो पुत्र कुंदन कुमार&comma; चंदन कुमार और बहु रूबी देवी शामिल हैं। जख्मी रीता देवी ने बताई कि वे अपने दो डिसमिल जमीन पर घर बना रही थी इसी दौरान अधिवक्ता मुन्ना कुमार सिंह और उनके पिता नारायण सिंह आए। और जबरन दीवार को हटाने के लिए कहने लगे। गली पहले से ही सकरा था जिस वजह से अधिवक्ता का कहना था कि बाइक से आने- जाने में उन्हें परेशानी होती है। इसलिए दीवार को हटा दो लेकिन महिला द्वारा जब कहा गया कि उनके पास दो डिसमिल ही जमीन है इसमें भी वे दीवार हटाएगी तो घर कैसे बनेगा। इसी बात को लेकर अधिवक्ता मुन्ना कुमार सिंह गुस्से में आकर गाली- गालौज करते हुए घर में घुसकर सभी लोगों के साथ लाठी और डंडे व लात- घुसे से मारपीट करने लगे। जबतक पड़ोसी लोग झगड़ा छुड़ाने पहुंचते तबतक सभी लोगों को पीटकर जख्मी कर दिया गया। जख्मियों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई!जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह

जहानाबाद में 154 एएसआई बने एसआई, पुलिस केंद्र में पिपिंग समारोह आयोजित

नालों में गोबर-मल-मूत्र बहाने पर रोक की मांग, वार्ड 60 की पार्षद ने नगर आयुक्त को सौंपा पत्र