अवैध बालू खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, 11.05 लाख का जुर्माना

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>जिला प्रशासन के सख्त निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 07 अप्रैल 2026 को फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में अवैध बालू खनन&comma; परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज के संयुक्त नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान फारबिसगंज अंचल के पंचायत अम्हारा स्थित परमान नदी के किनारे अवैध बालू खनन करते हुए 01 जेसीबी एवं 01 ट्रैक्टर डाला को जब्त किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जब्त किए गए जेसीबी &lpar;मॉडल नंबर– TLB7405&rpar; एवं बिना निबंधन संख्या वाले ट्रैक्टर डाला को अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए फारबिसगंज थाना में सुरक्षित रखा गया है। प्रशासन द्वारा दोनों वाहनों पर कुल 11&period;05 लाख रुपये का दंड अधिरोपित किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लघु खनिज के अवैध खनन&comma; परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी