अतिक्रमण पर कार्रवाई, दुकान आवंटन को लेकर दुकानदारों में नाराजगी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना सिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong>  चौक थाना क्षेत्र के नाला पर सब्जी मंडी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई के बाद दुकानदारों को व्यवस्थित करने की कवायद शुरू की गई। पटना नगर निगम वार्ड संख्या 62 पार्षद प्रतिनिधि उमेश मेहता के नेतृत्व में सब्जी दुकानदारों को निर्धारित स्थान पर दुकानें आवंटित की गईं। इसका उद्देश्य सड़क पर लगने वाली दुकानों को हटाकर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है।<br>हालांकि&comma; कई ऐसे दुकानदार हैं&comma; जिनका नाम जारी की गई सूची में नहीं है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सूची में नाम नहीं होने से इन दुकानदारों में नाराजगी और परेशानी है।दुकानदारों का कहना है कि वे लंबे समय से इसी जगह सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। दुकान नहीं मिलने पर उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।वहीं दुकान आवंटित होने के बाद भी कुछ दुकानदार अतिरिक्त दुकान की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर दुकानदारों में नाराजगी बढ़ रही है और विरोध की स्थिति बनती नजर आ रही है।नगर निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सड़क पर दोबारा अवैध अतिक्रमण करने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर दुकान लगाने पर सामान जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।अब देखना होगा कि निगम कहा तक सफल हो पाते है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया

किराना दुकानदार को मारी गोली अपराधियों ने की तीन राउंड फायरिंगबाएं पैर में लगी गोली

बसमतिया में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 378 लीटर नेपाली शराब जब्त!