पटना में दो लोगों को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा और मोबाइल बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के शेखपुरा इलाके में स्कॉर्पियो सवार दो व्यक्तियों को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है&period; पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्राप्त जानकारी के अनुसार 15&period;02&period;2026 को रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के शेखपुरा में स्कॉर्पियो पर सवार दो व्यक्तियों को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था&period; घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया&period; मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पूर्वी&rpar; की निगरानी में विशेष टीम का गठन कर अनुसंधान शुरू किया गया&period; तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी कट्टा&comma; एक खोखा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है&period; पुलिस पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि गोलीबारी की घटना आपसी रंजिश के कारण अंजाम दी गई थी&period; पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है&period; घायल दोनों व्यक्तियों का उपचार कराया जा रहा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है&period; पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में नशीले इंजेक्शन और कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, टेम्पो समेत सामान जब्त!

छात्रा मौत मामला : कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब, सीबीआई जांच और दोषियों को सख्त सजा की मांग तेज

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में योग अभ्यास पखवाड़ा का समापन