दानापुर में गंगा नदी में हादसा, बालू लदी नाव पलटी, दो मजदूर लापता

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दानापुर&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> नासरीगंज घाट के समीप रविवार को गंगा नदी में एक बड़ी दुर्घटना घट गई जब बालू से भरी एक नाव तेज आंधी की चपेट में आकर डूब गई&period; नाव पर सवार दो मजदूर लापता बताए जा रहे हैं&period; घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों ने राहत व बचाव कार्य आरंभ कर दिया है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार&comma; फक्कर महतो घाट पर बाढ़ नियंत्रण कार्य के लिए उजला बालू लाया जा रहा था&period; इसी दौरान अचानक तेज हवाएं चलने लगीं&comma; जिससे नाव असंतुलित होकर पलट गई&period; लापता मजदूरों की पहचान कसिमचक पंचायत के भोला राय और राजा साव के रूप में हुई है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चला रही हैं&period; फिलहाल दो मोटरबोट की सहायता से लापता मजदूरों की तलाश की जा रही है&period; अधिकारियों ने बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पंचायत के सरपंच अनिल कुमार ने जानकारी दी कि पीपा पुल घाट से बालू लाकर फक्कर महतो घाट पर उतारा जा रहा था&period; इसी क्रम में हजमा टोली घाट के सामने अचानक आई तेज आंधी में नाव पलट गई&period; इस हादसे में मजदूर भोला राय और नाविक राजा साव लापता हो गए&comma; जबकि चंदन सहित पांच लोग तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बाद घाट पर लापता मजदूरों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

देश भर में भाजपा से जुड़ने की होड़, विकास की राजनीति पर जनता की मुहर : संजय सरावगी‎

शेखपुरा को 2028 तक टीबी मुक्त बनाने का संकल्प, डीएम ने 200 मरीजों को बांटी पोषण किट

भूमि विवादों के त्वरित निपटारे और श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर एसडीओ ने की समीक्षा बैठक