पश्चिम बंगाल में लेडी डॉक्टर पर हुए जघन्य अपराध को लेकर अभाविप ने कैंडल मार्च निकाला

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद &lpar;अभाविप&rpar; ने पश्चिम बंगाल स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ यौन दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में शनिवार को देशव्यापी प्रदर्शन कर इस मामले में न्याय की माँग की। पश्चिम बंगाल में घटित जघन्यतम श्रेणी के इस अपराध ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के देशभर में हुए प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी सम्मिलित हुए तथा विद्यार्थी समुदाय ने महिला डॉक्टर के साथ हुए क्रूरतम अपराध पर अपना रोष प्रकट किया&comma; साथ ही मेडिकल कॉलेज में हुई तोड़फोड़ तथा साक्ष्य मिटाने के प्रयासों को रोकने में ममता बनर्जी सरकार की विफलता की कड़ी निन्दा की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोगबनी के नगर अध्यक्ष गणेश साहा ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई घटना अत्यंत हृदय विदारक है। कार्यक्षेत्र में महिलाएं सुरक्षित हों&comma; इसलिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने चाहिए। पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और आपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने में प्रदेश सरकार विफल है। ममता बनर्जी सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल हो गई है&comma; ममता बनर्जी को तुरंत अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अभाविप के जिला सह संयोजक गोपाल साह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। ममता बनर्जी&comma; पश्चिम बंगाल की स्थिति बांग्लादेश जैसी बना देना चाहती हैं। पश्चिम बंगाल में मेडिकल कॉलेज से जिस प्रकार साक्ष्य मिटाने के प्रयास हुए और पुलिस मूक बनी रही&comma; वह सरकार की कानून व्यवस्था के प्रति उदासीनता को दिखाती है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि महिलाओं के लिए कार्यक्षेत्र सुरक्षित हों।इस मौके पर नगर सह मंत्री तुषार सिंह&comma;सह मंत्री राहुल साह&comma;जिला एसएफडी प्रमुख अभिनव प्रकाश रॉय&comma;नगर कोषाध्यक्ष रोहन श्रीवास्तव&comma; संतोष यादव&comma; आरएसएस के प्रदीप साह&comma; भाजपा के रंजीत झा&comma;भाजयुमो के हेमंत राय&comma;रंजन पासवान&comma; मयंक शर्मा&comma;सह मंत्री रोशन कुमार&comma; राज सोनी&comma; आशीष साह&comma; सुमित कुमार&comma;प्रणब दुबे&comma;आदि मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन