स्मैक तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में पहले से दर्ज हैं कई कांड

&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; न्यूज़ क्राइम 24।<&sol;strong> चौक थाना कांड संख्या 76&sol;26 दिनांक 03&period;02&period;2026&comma; धारा 8&lpar;C&rpar;&sol;21&lpar;b&rpar;&sol;29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 पटना सिटी के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार&comma; दिनांक 03 फरवरी 2026 को अपराह्न लगभग 03&colon;15 बजे चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत किला रोड से दो अभियुक्तों को 51 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया था।<br><br>पूछताछ के दौरान इस अवैध कारोबार में चौक थाना क्षेत्र के अन्य अपराधियों की संलिप्तता भी सामने आई थी। इस संबंध में चौक थाना में कांड संख्या 76&sol;26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार तथा नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 डॉ&period; गौरव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। चौक थाना प्रभारी राज किशोर कुमार ने छापामारी दल ने उक्त कांड में शामिल अभियुक्त आदित्य कुमार उर्फ जॉनसन को दिनांक 09 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 08&colon;30 बजे हाजीगंज अंतर्गत गोप ट्रांसपोर्ट के सामने से गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा इस कांड में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने का माध्यम कला संवाद पत्रिका : मंत्री