पटना सिटी में अनाथ एवं वृद्धजनों के लिए आधार और राशन कार्ड शिविर आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पादरी की हवेली चर्च स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी के अनाथ आश्रम एवं वृद्धाश्रम में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया&comma; जिसमें वहां रह रहे अनाथ बच्चों और बुजुर्गों के लिए आधार कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। यह पहल उन लोगों के लिए राहत लेकर आई&comma; जो लंबे समय से आधार कार्ड बनवाने में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस कार्यक्रम में पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा&comma; जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं एसडीओ सत्यम सहाय की उपस्थिति रही। उनके सहयोग से शिविर का सफल संचालन किया गया। साथ ही&comma; अनाथ आश्रम के बच्चों और वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को राशन कार्ड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान विधायक रत्नेश कुशवाहा ने आश्वस्त किया कि आधार कार्ड बनने के बाद सभी लाभार्थियों के लिए आयुष्मान कार्ड भी बनवाया जाएगा&comma; जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर मिशनरीज ऑफ चैरिटी की सिस्टर्स&comma; पादरी की हवेली चर्च के पल्लीवासी&comma; रोटरी पटना सिटी सम्राट के अध्यक्ष अभिषेक पैट्रिक सहित सिस्टर स्टेनिसलास&comma; सिस्टर जीवना और सिस्टर एलिन समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मानदेय बढ़ाने की मांग पर संपतचक में सफाई व्यवस्था ठप, लोगों को हुई परेशानी

अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत श्याम रजक आवास पर जागरूकता अभियान आयोजित

एम्स पटना में थायरॉयड कैंसर के संपूर्ण इलाज की नई सुविधा शुरू, मरीजों को मिली बड़ी राहत