सर्व ज्ञान शिक्षा केंद्र में छात्र की साइकिल चोरी करते युवक रंगे हाथ धराया, भीड़ ने घेरा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र स्थित सर्व ज्ञान शिक्षा केंद्र&comma; फुलकाहा परिसर में सोमवार सुबह करीब 7&colon;30 बजे एक युवक को छात्र की साइकिल चोरी करने का प्रयास करते हुए विद्यालय प्रशासन ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पकड़े गए युवक से पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम शिव कुमार सरदार बताया तथा कहा कि वह नेपाल सीमा पार के क्षेत्र का रहने वाला है। युवक ने स्वीकार किया कि उसने पहली बार इस तरह का प्रयास किया था&comma; लेकिन मौके पर ही पकड़ा गया। उसने भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात भी कही।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विद्यालय के प्राचार्य सूरज पोद्दार ने बताया कि करीब छह माह पूर्व भी विद्यालय परिसर से छात्रों की दो साइकिल चोरी हो चुकी थी। सोमवार को फिर एक छात्र की साइकिल चोरी करने का प्रयास किया गया&comma; लेकिन इस बार विद्यालय प्रशासन की सतर्कता से आरोपी रंगे हाथ पकड़ लिया गया। प्राचार्य ने बताया कि बाद में युवक से गहन पूछताछ करने पर यह जानकारी मिली कि उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है। वहीं&comma; कुछ स्थानीय लोगों का कहना था कि युवक नशे का आदी हो सकता है&comma; जिसके कारण वह चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास करता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा और सतर्कता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने आम नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और ऐसे व्यक्तियों की सूचना तत्काल संबंधित थाना पुलिस को दें&comma; ताकि चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती समारोह

पटना पुलिस की बंटी-बबली गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार और एक विधि-विरुद्ध बालिका निरुद्ध

पीएम मोदी ने वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा पर जा रहे सेवा यात्रियों से किया संवाद, कहा- सेवा ही सर्वोच्च कर्तव्य