UP के युवक ने जमुई में फांसी लगाकर की आत्महत्या!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जमुई&comma; मो० अंजुम आलम।<&sol;strong> टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा में मंगलवार की देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई&comma; लोगों के बीच अफरा- तफरी का माहौल बन गया&comma; जब एक मकान के बंद कमरे से युवक का शव फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया। सूचना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। पुलिस भी फौरन मौके पर पहुंची और दरवाजा को तोड़कर युवक के शव को कमरे से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। शव से बदबू उठ रही थी। जिससे ऐसी संभावना जताई जा रही है कि युवक की मौत दो से तीन दिन पहले हो चुकी थी। कमरा बंद रहने की वजह से इसकी भनक किसी को नहीं लग पाई थी। शव बदबू उठने के बाद इसकी जानकारी हुई। मृतक युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के सतीश कुमार के रूप में हुई है&comma; जो जमुई में रहकर काफी दिनों से कपड़ा फेरी का काम करता था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मकान मालकिन पूनम कुमारी ने बताया कि मंगलवार की शाम को मकान की छत पर जाने के दौरान कमरे की ओर से दुर्गंध आ रही थी। संदेह होने पर उन्होंने दरवाजे के छेद और सीढ़ी लगाकर अंदर झांककर देखा तो युवक पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि सतीश कुमार पहले भी उनके मकान में रह चुका था और हाल में वह 16 मई से लगातार उसी कमरे में रह रहा था। लगभग दो दिन पहले उसे अंतिम बार देखा गया था। मकान मालकिन के अनुसार&comma; उसी मकान के अन्य कमरों में दो और युवक भी रहते हैं&comma; जो चाट की दुकान चलाते हैं। घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी