गंगाजल लाने गए युवक की डूबने से मौत, श्रावणी पूजा का माहौल गमगीन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित&vert;<&sol;strong> श्रावणी महोत्सव के तहत कलश यात्रा में गंगाजल लाने एनआईटी घाट&comma; पटना पहुंचे फुलवारी शरीफ निवासी युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई&period; मृतक की पहचान फुलवारी शरीफ थाना के सामने रामदेव मार्केट निवासी स्वर्गीय रामदेव शर्मा के पुत्र कलूट शर्मा के छोटे बेटे सौरभ शर्मा के रूप में हुई है&period; हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया&period; वहीं घाट पर अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया&period; प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सौरभ शर्मा अपने दोस्त&comma; खलीलपुरा निवासी युवक के साथ गंगाजल भर रहा था&period; इसी दौरान घाट किनारे हंसी-मजाक करते वक्त उसका संतुलन बिगड़ा और वह गंगा में गिर पड़ा&period; दोस्त को लोगों ने किसी तरह खींच कर बचा लिया&comma; लेकिन हट्टा-कट्टा और भारी शरीर के कारण सौरभ गहरे पानी में डूब गया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना अहले सुबह भोर में करीब 3&colon;30 बजे की है&period; मौके पर मौजूद नवदुर्गा मंदिर चुनौती कुआं के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि श्रावणी पूजा के लिए कलश में गंगाजल भरने के दौरान यह हादसा हुआ&period; सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम पहुंची और शव की तलाश शुरू की गई&period; इस हादसे के बाद श्रद्धालुओं के बीच मातम छा गया&period; कलश यात्रा भारी गम के माहौल में नवदुर्गा मंदिर&comma; चुनौती कुआं पहुंची&period; परिजन और मोहल्लेवासियों के मुताबिक सौरभ शर्मा दो भाइयों में सबसे छोटा था&period; बेटे की असमय मौत से मां-बाप बेसुध हैं और पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है&period; श्रावणी पूजा जैसे पावन अवसर पर यह दर्दनाक हादसा पूरे इलाके को झकझोर गया है&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शाहपुर डबल मर्डर में अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी : 11 आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार, जल्द होगी कुर्की

राष्ट्रीय मंच पर एम्स पटना के डॉ संतोष कुमार निराला सम्मानित

नशे की हालत में कदापि वाहन नहीं चलाएं : डॉ. साधना ठाकुर