ससुराल में आए युवक ने पड़ोसी क़ी नाबालिग बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के हिन्दुनी गांव में एक दलित नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है&period;पीड़िता के बयान पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है&period; पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष एम एस हैदरी ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद दुष्कर्म की पुष्टि होगी&period; फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि एक गांव मे नाबालिग बच्ची बीती रात अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान पड़ोसी धंनजय कुमार&comma; जो मनेर का निवासी है और ससुराल में उसके गाव आया हुआ था&comma; अचानक घर में घुस आया&period;आरोप है कि धंनजय ने बच्ची को जबरन उठा लिया और सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया&period;किसी तरह बच्ची ने खुद को छुड़ाया और घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने तुरंत बच्ची को लेकर फुलवारी शरीफ थाने में शिकायत दर्ज कराई&period;पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए धंनजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है&period; मेडिकल जांच के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु