राजधानी में युवक की गोली मारकर हत्या!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दानापुर&comma; à¤†à¤¨à¤‚द मोहन।<&sol;strong> बेखौफ अपराधियों ने दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अंबेडकर की मूर्ति को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। उसको लेकर ही रामनवमी को ट्रांसफॉर्मर की लाइट काटकर फायरिंग की गई। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई। मकसूदपुर गांव में 14 अप्रैल को डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही थी। उस दौरान कुछ लोग बार-बार ट्रांसफॉर्मर से लाइट काट रहे थे। जयंती मना रहे लोगों ने इसका विरोध किया। आपसी बहस के बाद मामला शांत हो गया। रामनवमी की दोपहर में फिर से दोनों पक्षों में मारपीट हुई। फिर देर शाम में दोनों पक्षों के बीच ईंट पत्थर के साथ लाठी &&num;8211&semi; डंडे &comma; गोली चले। रात करीब 11 बजे एक पक्ष ने ट्रांसफार्मर से बिजली काटकर तीन से चार राउंड फायरिंग की। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस फायरिंग में विक्रम नाम के युवक को एक गोली जा लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई विजय कुमार ने बताया कि गांव में हम लोग डॉ&period; भीम राव अंबेडकर का मंदिर बना रहे थे। वहीं 14 अप्रैल को जयंती के दिन मंदिर बनाने का विरोध कर बिजली काट दी गई थी। जिसका हम लोगों ने विरोध किया था। कल देर शाम अचानक से उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी और रात में बिजली काटकर फायरिंग की गई। इस दौरान एक गोली मेरे भाई को जा लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। विक्रम गुजरात में काम करता था। 5 अप्रैल को छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक दीक्षा ने बताया कि शाहपुर थाना अंतर्गत दियारा के मकसूदपुर गांव में गोली चलने की सूचना मिली। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि अंबेडकर की मूर्ति की स्थापना को लेकर सड़क किनारे चबूतरा बनाया जा रहा था। जिसका गांव के यादव पक्ष के द्वारा विरोध किया जा रहा था। इसको लेकर गोलीबारी की गई है। शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना स्थल से दो खोखा बरामद की गई है। अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री