गंगा किनारे एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बाढ़&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है।गंगा किनारे एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के पछियारी मलाही की है। घायल युवक की पहचान रौशन पंडित के रूप में हुई है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों के मुताबिक&comma; शिवम ढाबा से पश्चिम गंगा किनारे गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद लोग मौके पर पहुंचे तो रौशन पंडित पानी में घायल अवस्था में पड़े मिले। घटनास्थल के पास खड़ी उनकी गाड़ी से युवक की पहचान हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घायल रौशन पंडित ने बताया कि उसे 4 से 5 गोलियां मारी गई हैं। उसका कहना है कि गोली चलाने वाले लोग उसकी जान-पहचान के थे और उन्हीं लोगों ने उसे मिलने के लिए गंगा किनारे बुलाया था। हालांकि&comma; गोलीबारी की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस कार्रवाई घटना की जानकारी मिलते ही बाढ़ थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से पूछताछ की। पुलिस ने गोली लगने की पुष्टि की है।पुलिस अब घायल के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक को गंगा किनारे किसने बुलाया था और गोलीबारी के पीछे की वजह क्या थी।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फिलहाल घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। वहीं&comma; पुलिस संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है।बाढ़ में गंगा किनारे युवक को बुलाकर गोली मारने की इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घायल युवक के बयान के बाद पुलिस के सामने कई सवाल हैं। अब जांच के बाद ही मामला सामने आएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

इमारत शरिया के केंद्रीय कार्यालय में शान से फहराया गया तिरंगा

संपतचक में दिनदहाड़े भीषण जाम, स्कूल वाहनों में फंसे बच्चे

दरभंगा में गन्ना किसान संगोष्ठी सह कार्यशाला आज, गन्ना उद्योग मंत्री करेंगे उद्घाटन