जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक को रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार बस ने कुचला

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> पटना से मोटरसाइकिल पर अपने छोटे भाई के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने गांव गौरीचक लौट रहे युवक अमन कुमार सिंह की शुक्रवार देर रात जीरो माइल के पास संपतचक पटना–गया रोड पर दर्दनाक मौत हो गई&period; रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही बस ने दोनों भाइयों की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी&period; हादसे में बड़ा भाई राहुल कुमार सिंह उर्फ अमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई&comma; जबकि छोटा भाई रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई&period; आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और करीब एक घंटे तक हंगामा किया&period; भीड़ ने कई बसों और वाहनों के शीशे तोड़ दिए&period; स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि पटना–गया रोड पर देर रात ट्रक और बसें लगातार रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में दौड़ती हैं&comma; लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतक अमन कुमार सिंह&comma; पचरुखिया गौरीचक थाना क्षेत्र के ऊष्फा बाली गांव निवासी अवधेश सिंह का बड़ा बेटा था&period; परिजनों ने बताया कि वह पटना में आदित्य विजन में काम करता था और जन्मदिन मनाने घर लौट रहा था&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सूचना मिलते ही अगमकुआं थाना&comma; जीरो माइल ट्रैफिक थाना और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे&period; भीड़ ने पहले पहुंची 112 टीम को खदेड़ दिया&period; काफी देर बाद पटना सदर-2 डीएसपी रंजन कुमार सिंह और एसडीओ पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया&period; पुलिस ने बताया कि बस की पहचान कर ली गई है और चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही दोनों भाई जीरो माइल के पास पहुंचे&comma; विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बस ने बाइक को कुचल दिया&period; टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमन सड़क पर गिरते ही बस की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई&period; घायल रजनीश को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है&period; अमन के जन्मदिन की रात&comma; जिसे खुशियों से भरना था&comma; मातम में बदल गई&period; घर में जन्मदिन की तैयारी चल रही थी&comma; लेकिन देर रात हादसे की खबर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों ने बताया कि बैरिया बस स्टैंड इलाके में बड़े वाहन—खासकर बसें—अक्सर रॉन्ग साइड में दौड़ती हैं&period; आश्चर्य की बात यह है कि पास में ही पटना सदर-2 डीएसपी का कार्यालय होने के बावजूद अवैध रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर किसी तरह की रोक-टोक नहीं होती। आक्रोशित भीड़ ने प्रशासन के सामने ये मांगें रखीं। 1&period; रॉन्ग साइड से बस व ट्रक चलाने वालों पर तुरंत कठोर कार्रवाई हो। 2&period; फरार बस चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। 3&period; मृतक परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। 4&period; बैरिया–संपतचक–गया रोड पर स्थायी पुलिस प्वाइंट बनाया जाए। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है&period; क्षेत्र में शोक और गुस्से का माहौल है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

न्यूज़ क्राइम 24 की खबर का असर: पटनासिटी में खुला सरिया हटाया गया

अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र पटेल निर्विरोध सेक्टर अध्यक्ष निर्वाचित किए

डीएम ने सुनी 54 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश