अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, जुआ खेलते युवक समेत एक नामजद आरोपी भी पकड़ा गया

&NewLine;<p><strong>पटनासिटी। <&sol;strong>चौक थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने डबलपुरा के पास छापेमारी कर कुल 58 बोतल अंग्रेजी शराब एवं टेट्रापैक &lpar;कुल 13&period;41 लीटर&rpar; के साथ  महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान वीणा देवी&comma; गुंजा देवी&comma; पूनम देवी और परदेसी कुमारी के रूप में हुई है।<br><br>वहीं दूसरी ओर&comma; नून का चौराहा गांव में जुआ खेल रहे मोहम्मद शहनवाज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन और 2190 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा चौक थाना कांड संख्या 110&sol;23 &lpar;उत्पाद अधिनियम&rpar; के नामजद आरोपी पवन राय को भी नाला के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इस संबंध में चौक थाना प्रभारी राज किशोर कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सनी देओल ने बेटे करण देओल के साथ पटना में किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था

जे०पी० गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप 6.5 किलोमीटर गंगा चैनल विकसित होगा, समग्र विकास में तेजी के निर्देश : मुख्यमंत्री

विकसित बिहार के निर्माण में नई पीढ़ी की भूमिका सबसे अहम: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी