समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>समालखा&comma;  à¤§à¤°à¥à¤®à¤µà¥€à¤° शर्मा<&sol;strong> &colon; नई अनाज मंडी समालखा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक मनमोहन भड़ाना ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। पूरा कार्यक्रम SDM समालखा अमित कुमार की देखरेख में आयोजित हुआ। पुलिस&comma; NCC तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट एवं शानदार प्रस्तुतियां दीं। 14 विद्यालयों ने मार्च पास्ट&sol;PT परेड तथा 6 विद्यालयों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अपने संबोधन में विधायक ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने विकसित भारत और विकसित हरियाणा के संकल्प के साथ आर्थिक विकास&comma; रोजगार&comma; उद्योग&comma; आधुनिक बुनियादी ढांचे एवं हरित तकनीक को बढ़ावा देने पर जोर दिया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। गरीब&comma; किसान&comma; महिला और युवा सरकार की प्राथमिकताओं में हैं। उन्होंने गरीब परिवारों के आवास&comma; आयुष्मान-चिरायु के तहत 5 लाख रुपए तक स्वास्थ्य सुविधा&comma; मुफ्त डायलिसिस&comma; किसानों के लिए 24 फसलों की MSP पर खरीद&comma; आबियाना व्यवस्था समाप्त करने&comma; महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2&comma;100 रूपए प्रतिमाह&comma; युवाओं के लिए रोजगार&comma; कौशल विकास एवं खेल सुविधाओं तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने पारदर्शी एवं जन-केंद्रित शासन को सरकार की प्राथमिकता बताया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर विधायक ने सभी प्रतिभागी बच्चों को अच्छे रेस्टोरेंट में लंच करवाने की घोषणा की। PT परेड एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों के साथ खेल एवं शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों&comma; कर्मचारियों किसानों और स्वतंत्रता सेनानियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।समारोह के अंतिम चरण में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों का वितरण किया गया तथा सभी से पर्यावरण बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके बाद राष्ट्रगान के साथ समारोह का विधिवत समापन हुआ।कार्यक्रम में DSP नरेंद्र कादियान&comma; BEO सरिता देवी&comma; BDPO शक्ति सिंह&comma; नगर पालिका चेयरमैन अशोक कुच्छल&comma; मार्केट कमेटी चेयरमैन विनय जैन&comma; पार्षद रेनू धीमान सहित भाजपा के अन्य नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में समालखा के नागरिकों ने भी समारोह में भाग लिया।विधायक ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र और हरियाणा को विकसित राज्य बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना होगा। उन्होंने समृद्ध किसान&comma; सशक्त युवा&comma; सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बेटियों&comma; रोजगारयुक्त हरियाणा&comma; विकसित गांव-शहर और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण का आह्वान किया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

संपतचक में ग्रामीण खेत मजदूर सभा का अनशन, भूमिहीनों को जमीन देने की मांग