पटना में ब्लैकआउट के दौरान देशभक्ति का ज्वार, गूंजे भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> सोमवार की शाम भारत सरकार के निर्देश पर पटना जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ब्लैकआउट कार्यक्रम के दौरान फुलवारी शरीफ समेत आसपास के शहरी और ग्रामीण इलाकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही 2 मिनट तक सायरन बजा&comma; पूरा इलाका सतर्क हो गया। लोगों ने स्वतः अपने घरों&comma; दुकानों और वाहनों की लाइटें बंद कर दीं। कई लोगों ने मोबाइल की फ्लैश लाइट तक ऑफ कर दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ब्लैकआउट की 10 मिनट की अवधि में पूरे माहौल में देशभक्ति की भावना चरम पर रही। फुलवारी शरीफ में जगह-जगह पाकिस्तान मुर्दाबाद&comma; हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगे। अनिसाबाद&comma; बेउर&comma; खगौल&comma; हवाई अड्डा&comma; बिपार्ड&comma; वाल्मी पुलिस कॉलोनी और बीएसएफ-5 अनीसाबाद समेत विभिन्न इलाकों में प्रशासन द्वारा समय पर सायरन बजाया गया&comma; जिससे लोग समय रहते सतर्क हो गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ट्रैफिक भी थमा&comma; महिलाएं किचन का काम रोक देशभक्ति में हुईं शामिल। ब्लैकआउट के दौरान खोजा इमली&comma; पेठिया बाजार&comma; शहीद भगत सिंह चौक&comma; एम्स गोलंबर&comma; खगौल&comma; लख तक ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया गया। लोग जहां-तहां अपनी गाड़ियों को रोककर राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट करते दिखे। घरों में काम कर रहीं महिलाएं भी कुछ देर के लिए अपना कार्य रोककर इस ऐतिहासिक क्षण में शामिल हुईं। बच्चे भी बड़े उत्साह से नारे लगाते नजर आए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>28 वार्डों में हुई व्यापक माइकिंग&comma; नगर परिषद ने निभाई अहम भूमिका-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलवारी शरीफ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी भावेश कुमार ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर जिलाधिकारी के आदेश से सभी 28 वार्डों में माइकिंग के माध्यम से लोगों को सायरन और ब्लैकआउट के प्रति जागरूक किया गया। नगर परिषद कर्मियों को पूर्व में ही प्रशिक्षित कर जिम्मेदारी दी गई थी। सभी जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की गई थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी&comma; हर चौराहे पर दिखा प्रशासन मुस्तैद। ब्लैकआउट के दौरान पुलिस और नगर परिषद के अधिकारी चौराहों पर मुस्तैद नजर आए। रामकृष्ण नगर&comma; सिपारा&comma; जगनपुरा&comma; बेलदारी चक&comma; हारून नगर&comma; गोपालपुर&comma; परसा बाजार&comma; पुनपुन&comma; जीरो माइल&comma; भुसौला&comma; दानापुर&comma; सकेत बिहार सहित दर्जनों क्षेत्रों में दुकानें बंद रहीं और लोगों ने अनुशासन के साथ इस आयोजन में भाग लिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

छह महीने से थाना में धूल खा रही बरामद बाइक, पीड़ित ने उठाए पुलिस कार्यशैली पर सवाल

बिना गेट रेलवे क्रॉसिंग पर दर्दनाक हादसा, शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत!

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ चैती छठ