गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर परिषद संपतचक की अनोखी पहल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर परिषद संपतचक के कार्यालय परिसर में मुख्य पार्षद अमित कुमार ने झंडा तोलन किया। झंडा तोलन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय समाजसेवी&comma; कार्यपालक पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मी शामिल हुए। इस झंडा तोलन की सबसे अनोखी बात यह रही कि स्वच्छता एवं साफ-सफाई के प्रति जागरूकता के प्रतीक जयप्रकाश सिंह जी को नगर परिषद द्वारा अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर मुख्य पार्षद ने कहा कि यदि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर रखना है तो सफाई कर्मियों के अलावा नगर के लोगों को भी इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी&comma; तभी हम लोग स्वच्छ एवं सुंदर संपतचक का सपना साकार कर पाएंगे। अपने कार्य के प्रति सजग पांच अन्य सफाई कर्मियों को भी अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य पार्षद ने कहा कि नगर परिषद संपतचक स्वच्छता के प्रति जागरूक नगरवासियों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा। इस मौके पर उप मुख्य पार्षद निशा कुमारी&comma; कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार&comma; पूर्व प्रखंड प्रमुख पवन कुमार&comma; वार्ड पार्षद राकेश कुमार&comma; अजय कुमार&comma; सतीश कुमार&comma; विक्की कुमार&comma; दिलीप कुमार&comma; अनिल कुमार&comma; राजा जनक&comma; पप्पु यादव&comma; समाजसेवी नागेंद्र सिंह&comma; ऋषभ राय&comma; रमेश प्रसाद&comma; रविंद्र पासवान&comma; तेजन प्रसाद&comma; अनिल सिंह&comma; हर्ष सिंह&comma; विजय यादव&comma; ज्योति प्रकाश&comma; अरविंद जवाहर&comma; झिंगन मांझी&comma; संदीप यादव&comma; मनोज यादव&comma; निखिल सिंह&comma; पवन सिंह&comma; रौशन कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित