525 बोरी गेहूं लदा ट्रक लक्ष्मीपुर के धार में पलटा, चालक बाल-बाल बचा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> फुलकाहा थाना क्षेत्र के बथनाहा–बीरपुर मुख्य मार्ग पर लक्ष्मीपुर चौक के समीप रविवार की सुबह करीब सात बजे 525 बोरी गेहूं लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित धार में जा पलटा। हादसे में ट्रक पर लदी गेहूं की कई बोरियां पानी में गिर गईं&comma; जिससे वे भीग गईं। हालांकि&comma; दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार&comma; ट्रक बीरपुर की ओर से आ रहा था और गेहूं लेकर जोगबनी स्थित आईसीपी की ओर जा रहा था। लक्ष्मीपुर चौक के पूरब दिशा में सामने से आ रहे एक वाहन को साइड देने के दौरान सड़क किनारे पेड़ की टहनी से ट्रक असंतुलित हो गया और सड़क किनारे स्थित धार में जा गिरा। ट्रक के पलटते ही चालक उसके अंदर फंस गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक के सकुशल बच जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं&comma; ट्रक के धार में पलटने से गेहूं की कई बोरियां पानी में गिर गईं और भीग गईं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मिली जानकारी के अनुसार&comma; चालक की पहचान सुपौल जिले के भपटियाही निवासी जितेंद्र मुखिया के रूप में हुई है। बताया जाता है कि चालक ही ट्रक का मालिक भी है। समाचार संकलन के दौरान चालक मौके से जा चुका था। मौके पर मौजूद हंसराज यादव ने बताया कि पूरब दिशा से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान सड़क किनारे लगे पेड़ की टहनी के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर धार में जा गिरा। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। वहीं&comma; ट्रक को धार से बाहर निकालने का प्रयास भी किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

रोहित गोदारा-लिपिन नेहरा गैंग पर गुरुग्राम पुलिस का बड़ा शिकंजा, 6 बदमाश गिरफ्तार!

75 लीटर नेपाली देसी शराब केसाथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, चोरी की होंडा बाइक जब्त!

एम्स पटना में पुलिस उपाधीक्षक अधिकारियों को दी गई मेडिको लीगल ट्रेनिंग