पटना में थर्ड ईयर के छात्र ने अपने जीवन को अलविदा कह दिया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बिहटा&comma; आनंद मोहन।<&sol;strong> बिहार के IIT पटना में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना ने पूरे कैंपस को हिलाकर रख दिया। तीसरे वर्ष के छात्र राहुल लावरी&comma; जो हैदराबाद से हैं उन्होंने ख़ुदकुशी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार राहुल कंप्यूटर एवं गणित से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। बता दें कि राहुल ने पहले अपने हाथ की नस काटी और फिर सातवीं मंजिल से कूदकर जीवन को अलविदा कह दिया। मौके पर मौजूद छात्रों ने तत्काल सहायता करते हुए उसे नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बाद बिहटा कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त है। IIT पटना के निदेशक प्रो&period; टीएन सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज दिनांक 25&sol;02&sol;2025 को आईआईटी पटना के हॉस्टल में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। बी&period;टेक तृतीय वर्ष का छात्र &lpar;गणित एवं कंप्यूटिंग&rpar; अपने छात्रावास के कमरे की बालकनी से नीचे गिर गया और अंततः अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। संस्थान इस दुखद घटना और एक प्रतिभाशाली छात्र के खोने से शोक में है। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 पंकज कुमार मिश्रा एवं एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम के द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। आत्महत्या के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सरकारी विभागों में फर्जी नौकरी दिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; पुलिस यूनिफॉर्म समेत कई सामान बरामद!

विश्व स्वास्थ्य संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी ने टास-1 गतिविधि का किया निरिक्षण

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास के आरोपी समेत 10 गिरफ्तार!