फ्रिज खरीदने आये युवक का बाईक चोरी करते चोर कि करतुत सीसीटीवी में कैद!

<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> शुक्रवार को परसा निवासी धीरज कुमार जो कि पेसे से किराना का दुकान चलाते है दुकान में रखने के लिये फ्रिज खरीदने फुलवारीशरीफ के मिल्लत कालोनी के निकट ए0 के0 इंटरप्राईजेज में पहुुचें और लगभग आधे घंटे बाद दुकान से बाहर निकलते हैं तो देखते है उनका बाईक होंडा साईन वहां पास नहीं था आस-पड़ोस में देखा कुछ पता नहीं चला। वहीं दुकान के मालिक अमरेश कुमार ने जब तीसरी आंख सीसीटीवी कैमरे में चेक किया तो चोर कि सारी करतुत कैमरे में कैद हो गयी थी। चोर ने कितनी आसानी से पहले फोन पर घुम घुम कर बहुत देर तक सिर्फ दिखावे के लिये बात कि और मौका मिलते ही पहले अंदर लगे बाइक के लाक को खोलने कि कोशिश की लेकिन लाॅक नहीं खुला तब वह बाहर लगे हौंडा साईन जिसका नं0-BR01DC&sol;2098 है ओर लाॅक खोलने में कामयाब रहा और बाईक को आसानी से लेकर फुर हो गया&period;<&sol;p>&NewLine;<p>फुलवारी थाना के करीब बाईक चोरी की घटना कोई नई बात नहीं नहीं है यहां रोजाना दो चार बाईक चोरी की वारदात का आवेदन लेकर लोग फुलवारी थाना पहुंचते है। फुलवारी शरीफ में शुक्रवार और मंगलवार को लगने वाले पेठिया बाजार में बाईक चोरी कि घटना अक्सर घटती रहती है&comma; वहीं कभी महावीर कैंसर संस्थान तो कभी एम्स परिसर। सीसीटीवी फुटेज रहने के बाद भी चोर कि पहचान तो हो जाती है लेकिन थाना की पुलिस चोरो को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही हैै। थाना कि गशती गाड़ी सिर्फ वसुली में लगी रहती है। वहीं थाना प्रभारी आर रहमान का कहना है कि ज्यादातर इस तरह के चोरी कि घटना को मास्क लगाकर अंजाम दिया जा रहा है जो कि पुलिस के लिये बहुत बड़ी चुनौटि है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना बिहटा-औरंगाबाद रेलखंड के निर्माण कार्य पर केंद्र सरकार गंभीरता दिखाये; बड़ी आबादी को आवागन की सुविधा से वंचित क्यों किया जा रहा है : डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव

जमीन के नाम पर 54 लाख की ठगी, आरोपी रंजन गुप्ता गिरफ्तार!

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया