तेज रफ्तार गैस सिलेंडर लदा ट्रक ट्रांसफार्मर से टकराने से बचा, स्कूली बच्चों के भीड़ बीच घुसा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित<&sol;strong>। पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के गुलिस्तान मोहल्ला में मंगलवार की दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया&period; स्कूलों की छुट्टी के समय जब सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे सड़क पर घर लौट रहे थे&comma; तभी एक तेज रफ्तार गैस सिलेंडर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर भीड़ के बीच जा घुसा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार&comma; ट्रक चालक शराब के नशे में था&period; ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कई साइकिल और मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी&period; स्थानीय लोगों की सतर्कता से वाहन ट्रांसफार्मर से टकराने से पहले ही रुक गया&comma; जिससे एक भीषण हादसे से बाल-बाल बचाव हो गया&period; अगर ट्रक ट्रांसफार्मर से टकराता&comma; तो आग लगने की संभावना थी और पूरा इलाका चपेट में आ सकता था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना इस्लामिया बी&period;एड&period; कॉलेज के सामने चुनौती कुआँ इसापुर रोड स्थित गुलिस्तान मोहल्ला के पास हुई&period; मौके पर अफरातफरी मच गई&period; गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया&period;स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जिस समय स्कूलों की छुट्टी होती है&comma; उस दौरान इलाके में पुलिस की तैनाती अनिवार्य की जाए&comma; ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। थाना अध्यक्ष &lpar;एडिशनल&rpar; दिवाकर कुमार ने बताया कि चालक शराब के नशे में पाया गया है&period; उसे हिरासत में लेकर ट्रक को जब्त कर लिया गया है&period; आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है&period; थाना अध्यक्ष ने बताया कि इसके आलावा विभिन्न इलाकों से अलग-अलग चोरी के मामलों में तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

हड़ताल से नहीं लौटने वाले भू-राजस्व पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज : मंत्री

मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण