तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर तीन बाइक सवार को रौंदते हुए विद्युत ट्रांसफर्मर में जोरदार टक्कर मारा, कई घायल!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>रोहतास&comma; à¤†à¤¶à¥à¤¤à¥‹à¤· कुमार &colon;<&sol;strong>  जिला के नासरीगंज थाना क्षेत्र के डेहरी-बिक्रमगंज मुख्य एसएच पर अमियावर टोला हनुमान मन्दिर के समीप डेहरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर तीन बाइक सवार को रौंदते हुए सड़क किनारे विद्युत ट्रांसफर्मर में जोरदार टक्कर मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डेहरी की ओर से तेज रफ्तार उक्त कार ने अमियावर में नियंत्रण खोते हुए पहले नासरीगंज से बाजार कर लौट रहे तीन बाइक सवार को बारी-बारी से बुरी तरह टक्कर मारा&comma; उसके बाद सड़क के किनारे ट्रांसफर्मर युक्त पोल में स्वयं कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। कार की टक्कर से ट्रांसफर्मर का पोल व कार के अगले भाग के परखचे उड़ गये। घटना में सभी बाइक चालक व सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए तथा बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार इतनी तेज रफतार में थी कि हाफ किलोमीटर आगे से ही बाइक सवार को रौंदते हुए चली आ रही थी&comma; जिससे क़ई बाइक सवार के पैर पर ही कार का चक्का चढ़ गया। आनन-फानन में बाइक सवारों को प्रत्यक्षदर्शियों ने पीएचसी इलाज के लिये ले गये जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र भेज दिया। घायलों में डेहरी से घर जा रहे काराकाट थाना क्षेत्र के मोथा निवासी 60 वर्षीय सुदर्शन साव और उनके 25 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार&comma; नासरीगंज से बाजार कर जा रहे पडूरी निवासी 23 वर्षीय अनूप कुमार और 22 वर्षीय नीतीश कुमार औऱ तीन लोग सवार होकर नासरीगंज से अमियावर जा रहे थे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिनमें अमियावर निवासी 20 वर्षीय मो&period;सलमान&comma; मो&period;एकबाल&comma; और मो&period;आरिफ बताए जाते हैं। तीनों का इलाज अमियावर के गांधी मेडिसिटी हॉस्पिटल में चल रहा है। जिसमें सलमान व एकबाल खतरे से बाहर बताए जाते हैं&comma; जबकि आरिफ गम्भीर रूप से घायल हुए हैं&comma; उनका पैर टूट गया है। मोथा निवासी पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफतार आर्मी लिखा एक्सयूवी थ्री हंड्रेड कार जिसका नम्बर बीआर 26 आर 7874 है पर सेना के जवान स्वयं चला रहे थे और दो महिलाएं और एक बच्चा सवार था जिन्हें बंद कार में कुछ नहीं हुआ&comma; इधर घायलों को अस्पताल ले जाने की अफरातफरी थी उधर कार से उतरकर सपरिवार फ़रार हो गए। घटनास्थल पर लोगों को भारी भीड़ जमी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कार व क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। घायलों की ओर से कोई आवेदन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

डीएम ने सुनी 54 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

उप विकास आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा की

जहानाबाद की जनता की सुविधा और उनकी मांगों को पूरा करवाने के लिए सांसद सुरेंद्र यादव की लोगों ने तारीफ की है : एजाज अहमद