तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को रौंदा, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। <&sol;strong>बेउर थाना क्षेत्र के दशरथा मोड़ के समीप मंगलवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई&period; हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने पटना-परसा बायपास मार्ग को जाम कर जमकर हंगामा किया&period; पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतक की पहचान फुलवारी शरीफ प्रखंड के नदियावां गांव निवासी स्वर्गीय रामदेव सिंह के 45 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र कुमार उर्फ बल्ली के रूप में हुई है&period; बताया जाता है कि वह निजी स्तर पर मार्केटिंग का काम करते थे और किसी कार्य से बेउर की ओर जा रहे थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लालू पेट्रोल पंप के समीप दशरथा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी&period; टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुरेंद्र कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए&period; स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल बायपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया&comma; जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया&period; परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल था&period; घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर पटना-परसा बायपास मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी&period; सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सूचना मिलने पर बेउर थाना प्रभारी अफसर हुसैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे&period; काफी देर तक लोगों को समझाने-बुझाने के बाद जाम समाप्त कराया गया और यातायात को सामान्य किया गया&period; पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है। बेउर थाना प्रभारी अफसर हुसैन ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल सुरेंद्र कुमार की इलाज के दौरान मौत हुई है&period; हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया&period; उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है&period; पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के पहुँच पथ का शिलान्यास

बांकीपुर विधानसभा चुनाव में पटना साहिब विधानसभा के कार्यकर्ता चुनाव संचालन का कार्य करेंगे

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी में बड़ा फैसला, राजेश चौधरी बने वाइस-चेयरमैन