भक्ति और परंपरा के संगम में उमड़ा जनसैलाब, 100 वर्षों से जीवित है मोतीलाल बांका अखाड़ा की विरासत

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। <&sol;strong>पटना नगर परिषद क्षेत्र के फुलवारी शरीफ सदर बाजार में प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया&period; केसरिया ध्वजों से सजा पूरा इलाका &OpenCurlyQuote;जय श्री राम’ के जयघोष से गूंज उठा&period; इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शोभायात्रा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि भी काफी समृद्ध रही है&period; पूजा समिति के सक्रिय सदस्य प्रकाश कुमार ने बताया कि फुलवारी शरीफ में यह परंपरा करीब 100 वर्षों पुरानी है&comma; जिसकी शुरुआत ब्रिटिश काल में मोतीलाल जी ने की थी&period; उन्होंने सबसे पहले इस क्षेत्र में रामनवमी शोभायात्रा का आयोजन कर भक्ति की परंपरा को स्थापित किया&period; आज यही परंपरा &OpenCurlyQuote;मोतीलाल बांका अखाड़ा’ के नाम से प्रसिद्ध है&comma; जो पीढ़ी दर पीढ़ी उसी उत्साह और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ती आ रही है&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान श्री राम&comma; माता जानकी और लक्ष्मण जी भूत बेताल राक्षस जीवंत एवं आकर्षक झांकियां रहीं&comma; जिन्हें देखने के लिए रास्तों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी&period; इसके साथ ही अखाड़े के कलाकारों ने पारंपरिक शस्त्रों का हैरतअंगेज प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया&period; ढोल-नगाड़ों की गूंज&comma; डीजे की धुन और भक्ति गीतों पर झूमते युवाओं की टोली ने पूरे माहौल को राममय बना दिया। यह भव्य शोभायात्रा फुलवारी शरीफ के प्रमुख मार्गों—सदर बाजार&comma; चौराहा&comma; प्रखंड मोड़&comma; चुनोटी कुआं&comma; शहीद भगत सिंह चौक होते हुए उत्तरी संगत तक पहुंची&period; यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया&period; हर गली और मोहल्ले में लोगों की भीड़ इस धार्मिक आयोजन की भव्यता को और बढ़ा रही थी&period; नगर परिषद अध्यक्ष आफताब अलम ने शोभा यात्रा में शामिल लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया। हिंदू मुस्लिम भाईचारे का अनोखा विशाल देखने को मिला।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा&period; चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो&period; सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर हालात का जायजा लेते रहे&period; इसके अलावा बिहटा&comma; नौबतपुर&comma; फुलवारी शरीफ&comma; जानीपुर और बेऊर थानों के थानाध्यक्षों के साथ फुलवारी शरीफ के एसडीपीओ-1 सुशील कुमार&comma; एसडीपीओ-2 दीपक कुमार&comma; दानापुर एसडीपीओ-1 शिवम धाकड़&comma; एसडीपीओ-2 अमरेन्द्र कुमार झा&comma; एडीएम&comma; एसडीएम समेत सैकड़ों पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात रहे&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस शोभायात्रा में हर वर्ग और हर आयु के लोगों की भागीदारी देखने को मिली&period; जहां बुजुर्गों ने अपनी परंपरा और अनुभव से मार्गदर्शन किया&comma; वहीं युवाओं ने जोश और ऊर्जा के साथ आयोजन को सफल बनाया&period; महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल होकर भक्ति में सराबोर नजर आए&period; अंत में यह भव्य शोभायात्रा उत्तरी संगत पहुंचकर संपन्न हुई&comma; जहां महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया&period; फुलवारी शरीफ की यह ऐतिहासिक शोभायात्रा एक बार फिर भक्ति&comma; परंपरा और सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण बनकर उभरी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में ग्रेजुएशन डे व पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

BREAKING : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, 81.79% छात्र सफल

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में एनईपी 2020 पर सेमिनार आयोजित