श्री श्याम पाटोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सागर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना सिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ चौक स्थित श्री श्याम मंदिर के पवित्र प्रांगण में इस वर्ष भी श्री श्याम प्रभु का भव्य पाटोत्सव भक्तिमय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के अवसर पर मंदिर प्रांगण को कोलकाता से आए सुप्रसिद्ध कारीगरों ने रंग-बिरंगे फूलों एवं आकर्षक लाइटों से सजाया। मंदिर से लेकर सड़क तक पूरी गली को सजाकर एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बाबा श्याम को इस अवसर पर सुंदर बागा पहनाकर 51 पुष्पमालाओं से श्रृंगारित किया गया। संध्या में आयोजित भजन संध्या में स्थानीय श्याम भक्तों के साथ श्याम जगत के प्रसिद्ध भजन गायक श्री रोहित खाटूवाला ने अपनी मधुर वाणी में भजनों की अमृतवर्षा की&comma; जिससे पूरा वातावरण श्याममय हो उठा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रात्रि में बाबा के जन्मोत्सव पर सभी भक्त झूमते-गाते नजर आए। विशेष आरती के बाद बाबा को केक&comma; छप्पन भोग&comma; माखन-मिश्री एवं अनेक प्रकार के व्यंजन अर्पित किए गए। हजारों की संख्या में भक्तों ने दिनभर बाबा के दर्शन किए। रात्रि में मंदिर के बाहर गली तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तत्पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक श्री मनीष हरलालका ने बताया कि इस आयोजन की तैयारी पिछले दो महीने से भक्तों के सहयोग से की जा रही थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमर अग्रवाल&comma; दिलीप डीडवानिया&comma; राहुल अग्रवाल&comma; प्रदीप जैन&comma; राजू गोयनका&comma; श्याम सेना के सदस्य एवं अन्य स्थानीय भक्तों का विशेष योगदान रहा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एम्स पटना नेत्र बैंक बना नेत्रहीनों के लिए नई रोशनी का सहारा

मासूम रोजेदारों की मिसाल : तलहा मसूद और अनाया फातिमा ने रखा पहला रोजा

जमीन विवाद में पूर्व सैनिक की गोली मारकर हत्या में संलिप्त मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार!