खुसरूपुर के प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, रात 2 बजे से ही कतारबद्ध हैं श्रद्धालु

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>खुसरूपुर&comma; à¤¸à¥à¤§à¤¾à¤‚शु पांडे &colon;<&sol;strong> पवित्र श्रावण माह के प्रथम सोमवार को लेकर खुसरूपुर प्रखंड स्थित सुप्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा है। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों के अनुसार&comma; श्रद्धालु देर रात 2&colon;00 बजे से ही लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भोर की पहली किरण के साथ ही जलार्पण का सिलसिला शुरू हो गया&comma; जो लगातार जारी है। कतार में पुरुष और महिला श्रद्धालुओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में कांवड़िए भी शामिल हैं&comma; जो दूर-दराज के गंगा घाटों से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे हैं।भीड़ को नियंत्रित करने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए मंदिर प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भीषण गर्मी और लंबी कतार के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था के आगे सब फीका नजर आ रहा है। जगह-जगह सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कतार में खड़े शिवभक्तों के लिए शीतल जल और शरबत की व्यवस्था की गई है। पूरे क्षेत्र में चारों तरफ भक्तिमय माहौल बना हुआ है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

घूरना एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 18.3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार!

सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी का आकस्मिक निधन, गांव व परिजनों में शोक की लहर

किसानों और सरकार की कदमताल लाई रंग : बिहार में गन्ने का रकबा बढ़कर 4 लाख 90 हजार एकड़ हुआ