भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को होगा ‘एक देश-एक चुनाव’ पर कार्यक्रम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल लेंगे भाग

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में कल यानी रविवार को एक देश-एक चुनाव के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ&period; दिलीप जायसवाल&comma; उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी&comma; विजय कुमार सिन्हा सहित कई मंत्री और दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया&comma; सुप्रीम कोर्ट&comma; एस&period;डी&period; संजय ने बताया कि इस कार्यक्रम में एक देश-एक चुनाव के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं को लेकर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिए इसे लेकर सर्वसम्मति बनाने की कोशिश की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ&period; दिलीप जायसवाल&comma; उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी&comma; विजय कुमार सिन्हा&comma; स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सहित कई मंत्री और दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे और चर्चा में भाग लेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के प्रभारी राकेश ठाकुर ने प्रेस वार्ता में कहा कि एक देश-एक चुनाव का विरोध सिर्फ क्षेत्रीय पार्टियां कर रही है। उन्होंने कहा कि उड़ीसा एक ऐसा प्रदेश है जहां आज लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते हैं और यह चक्र कभी नहीं टूटा। यहां क्षेत्रीय दल भी सत्ता में आते रहे हैं। इस कारण इस मुद्दे का विरोध सिर्फ इस तर्क पर नहीं किया जा सकता है कि एक साथ चुनाव होने पर राष्ट्रीय मुद्दे के सामने क्षेत्रीय मुद्दे गौण हो जाएंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक देश-एक चुनाव की पहल से विकास की गति तेज होगी। आचार संहिता लगने के बाद विकास प्रभावित होता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इधर&comma; कार्यक्रम संयोजक दीपक प्रकाश ने कहा कि यह कार्यक्रम न्यायिक और चुनाव विभाग की ओर से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक साथ सभी चुनाव कराने से देश को काफी लाभ होने वाला है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से यह चक्र चलता रहा था&comma; लेकिन बाद में राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद यह चक्र टूट गया। फिर से इसकी शुरुआत होने से देश को बड़ा लाभ मिलेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू&comma; प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा&comma; मीडिया प्रभारी न्यायिक एवं चुनाव आयोग संपर्क विभाग मुकेश कुमार और प्रियंका राजलक्ष्मी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

चौकीदार और दफादार पर हुए पुलिसिया दमन और लाठी चार्ज की घटना के बाद भी चिराग पासवान चुके हैं : एजाज अहमद

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 15 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट