गंगा पथ पर पेड़ कटाई के खिलाफ ‘छोटा सा प्रयास’ का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> गंगा पथ में सड़क विस्तार कार्य के दौरान हो रही अंधाधुंध पेड़ कटाई के विरोध में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित संस्था &OpenCurlyQuote;छोटा सा प्रयास’ ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। संस्था ने चेताया कि विकास आवश्यक है&comma; लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं होना चाहिए। धरने का नेतृत्व संस्था के मुख्य संरक्षक सुजीत कुमार कसेरा तथा संस्थापक सह अध्यक्ष पर्यावरण मित्र सुभाष कुमार उर्फ़ अन्नू कसेरा ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों पुराने वृक्षों को बिना वैज्ञानिक प्रक्रिया के काटा जा रहा है&comma; जबकि ट्री-ट्रांसप्लांटेशन तकनीक से उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जा सकता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>संस्था की मुख्य माँगें&colon;-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<ol class&equals;"wp-block-list">&NewLine;<li>जहाँ संभव हो&comma; बड़े पेड़ों का वैज्ञानिक ट्रांसप्लांटेशन किया जाए।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>कटे प्रत्येक पेड़ के बदले 10–15 नए पौधे अवश्य लगाए जाएँ।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>लगाए गए पौधों के लिए लोहे के सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था हो।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>सड़क निर्माण में ग्रीन बफर ज़ोन शामिल किया जाए।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>पेड़ कटाई से पहले पर्यावरण प्रभाव आकलन &lpar;EIA&rpar; रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।<&sol;li>&NewLine;<&sol;ol>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अन्नू कसेरा ने कहा कि पेड़ों की अवैज्ञानिक कटाई से गंगा तट का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ेगा। वहीं&comma; राजीव कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया कि यह धरना किसी सरकार या एजेंसी के विरुद्ध नहीं&comma; बल्कि एक संवैधानिक एवं पर्यावरणीय अपील है। उन्होंने कहा कि संस्था प्रशासन से रचनात्मक संवाद के लिए तैयार है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी पहुँचे और संस्था की पहल का समर्थन किया। सभी ने &OpenCurlyDoubleQuote;पेड़ बचाओ–भविष्य बचाओ”&comma; &OpenCurlyDoubleQuote;विकास चाहिए–विनाश नहीं” जैसे नारे लगाए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश