आर्केस्ट्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, गोली के बारूद बके छींटे से नेपाल की डांसर हुई घायल, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जमुई&comma;  à¤®à¥‹&period; अंजुम आलम &colon;<&sol;strong>  टाउन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि एक रिसेप्शन समारोह में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग से डांस कर रही नेपाल की महिला डांसर घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई&comma; इलाके में अफरा- तफरी का माहौल और कुछ क्षण के लिए दहशत फैल गई। महिला डांसर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।&comma; जहां शनिवार की दोपहर 1&colon;00 बजे तक इलाज चल रहा है। इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची टाउन थाना की पुलिस द्वारा मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया और घटना से संबंधित पूछताछ की जा रही है। महिला डांसर की पहचान नेपाल के पोखरा इलाका के पप्पू सिंह की पुत्री पूनम कुमारी के रूप में हुई है&comma; जो गुलशन बिहारी महावीर आर्केस्ट्रा लखीसराय की ओर से लोहरा गांव में डांस करने अन्य साथियों के साथ पहुंची थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दरअसल लोहरा निवासी सतीश महतो के पुत्र की शादी के बाद रिसेप्शन समारोह था। इस रात को रंगीन बनाने के लिए गुलशन बिहारी महावीर आर्केस्ट्रा लखीसराय से मंगवाया गया था। जिसमें पांच लड़कियां अलग-अलग जगह से गीत और नृत्य के लिए आई थी। आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आनंद सभी लोग ले रहे थे। इसी दौरान युवक द्वारा हर्ष फायरिंग की गई। गोली डांस कर रही नेपाल की डांसर पूनम कुमारी की आंख के करीब से गुजर गई जिससे गोली से निकले बारूद के छींटे महिला डांसर के आंख और चेहरे पर पड़ गई और वह घायल हो गई। गनीमत रही की गोली लगी नहीं अन्यथा बड़ी हादसा हो सकती थी। महिला डांसर पूनम कुमारी ने बताया कि जब वह स्टेज पर डांस कर रही थी तो दो युवक के हाथों में बंदूक था। गोली किस युवक ने चलाई है वह नहीं देख पाई है। दोनों युवक कई राउंड फायरिंग भी किया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस संबंध में जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि शादी समारोह के उत्सव के दौरान फायरिंग में एक महिला कलाकार के घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद फौरन टाउन थाना की पुलिस द्वारा घटना स्थल का जायजा लिया गया और स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल महिला कलाकार की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

होलिका दहन व होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

संपूर्णता अभियान के तहत विज्ञान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

बाल विवाह की रोकथाम के लिए नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया