स्कॉर्पियो में छिपाकर ला रहा था मौत का सामान! 119 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> सीमावर्ती क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसमतिया थाना पुलिस को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 119 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद करते हुए एक नेपाली नागरिक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के लौकही गांव निवासी अजीत कुमार साह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से भारतीय नंबर की स्कॉर्पियो &lpar;BR 38 AP 3770&rpar; भी जब्त कर ली है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक नेपाली नागरिक स्कॉर्पियो में छिपाकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ लेकर नेपाल से भारतीय क्षेत्र के बसमतिया बाजार की ओर आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई&comma; जिसमें वाहन के अंदर छिपाकर रखा गया 119 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। बरामदगी के बाद मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए अररिया न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई को सीमावर्ती इलाके में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी चोट माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया