जिलाधिकारी कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>मंगलवार को श्री प्रशांत कुमार सीएच जिला पदाधिकारी अररिया की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार&comma; जिला कल्याण पदाधिकारी&comma;जिला आपूर्ति पदाधिकारी&comma; नजारत उप समाहर्ता&comma; प्रभारी पदाधिकारी सामान्य प्रशाखा&comma; सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई&comma; एवं संबंधित पदाधिकारी द्वारा भाग लिया गया। सरकार द्वारा संचालित विभाग वार लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की कार्य प्रगति एवं उपलब्धि की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विभागीय अति महत्वपूर्ण पत्रों का निष्पादन स समय तथा जिले में अंबेडकर कल्याण छात्रावास एवं पिछड़ी जाति हेतु तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन की उपलब्धता को लेकर कई जरूरी निर्देश दिए। आगामी 14 अप्रैल 2022 को संविधान निर्माता&comma; भारत रत्न&comma; डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर सभी प्रखंडों में योग्य लाभुकों को जमाबंदी एवं बासगीत पर्चा कुल 61 लाभु को वितरण हेतु आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश राजस्व प्रभारी श्री ओम प्रकाश दिया गया। साथ ही साथ पूर्व में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस&comma; स्वतंत्रता दिवस एवं बिहार दिवस के अवसर पर वितरण किए गए बासगीत पर्चा धारियों को रशीद हस्तगत कराया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत कुल 15 सौ लाभुकों द्वारा आवास पूर्ण करा लिया गया है ।उन्हें गृह प्रवेश हेतु चाबी हस्तगत कराया जाएगा साथ ही साथ 28 सामुदायिक शौचालय भी समुदाय को समर्पित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त&comma; श्री मनोज कुमार द्वारा दी गई। इस प्रकार बाबा साहब&comma; डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जिला एवं प्रखंड स्तर पर विभिन्न प्रकार के लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। समाहरणालय स्थित बाबासाहेब के स्मारक पर जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच के कर कमलों द्वारा माल्यार्पण एवं योग्य लाभुकों को बासगीत पर्चा एवं रसीद का वितरण तथा आवास पूर्ण लाभुकों को गृह प्रवेश हेतु चाबी हस्तगत कराया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महाशिवरात्रि के दिन पटना में गोलियों की तड़तड़ाहट, स्कॉर्पियो सवार दो दोस्तों पर हमला

महाशिवरात्रि पर राजद परिवार और उनके नेताओं ने शुभकामनायें दिया

पुलिस को कुचलने की कोशिश नाकाम, अन्तरजिला डकैत गिरोह के चार कुख्यात बदमाश गिरफ्तार!