स्वतंत्रता दिवस की पूर्व तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी अररिया की अध्यक्षता में बैठक आहूत

&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> 15 अगस्त 2025 &lpar;स्वतंत्रता दिवस&rpar; की पूर्व तैयारी को लेकर समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला पदाधिकारी अररिया अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सबंधित पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कई जरूरी दिशा निर्देश दिये गये।<br>बैठक में वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य प्रशाखा&comma; अररिया द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विस्तृत कार्यक्रमों की रूप रेखा से अवगत कराया गया। बताया गया कि मुख्य कार्यक्रम नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम&comma; अररिया में निर्धारित है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> मुख्य कार्यक्रम के उपरांत जिला स्तरीय पदाधिकारीगण द्वारा चिन्हित महादलित टोलों में झंडोत्तोलन के कार्यक्रम में भाग लिया जायेगा। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी&comma; नगर परिषद&comma; अररिया को सम्पूर्ण शहर&comma; विभिन्न प्रतिमा स्थल सहित मुख्य समारोह स्थल पर विशेष रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह स्थल पर रंग-रोगन सहित सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम परिसर में आवश्यकतानुसार बैरिकेटिंग लगाने का हेतु निर्देश्ति किया गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रभारी पदाधिकारी सामान्य प्रशाखा&comma; अररिया को समारोह में भाग लेने वाले महानुभावों को ससमय आमंत्रण कार्ड प्रेषित करने हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिला शिक्षा पदाधिकारी को राष्ट्रीय गान के लिए बेहतर टीम तैयार करने को कहा गया। इसी प्रकार संबंधित साभी विभागों को स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में राष्ट्रभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर एक समिति भी गठित की गई। इसके अलावा बैठक में खेलकूद कार्यक्रम को लेकर भी विस्तार पूर्वक चर्चाकी गई।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना सिविल कोर्ट में सुरक्षा को लेकर बड़ा निर्णय, अधिवक्ताओं के लिए आई-कार्ड अनिवार्य

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया