समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> जिला पदाधिकारी&comma; अररिया&comma; अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक&comma; अररिया&comma; अंजनी कुमार की संयुक्त अध्यक्ष्ता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज&comma; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज&comma; सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण सहित जिले के जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी तथा समाजसेवी उपस्थित थे। वहीं प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी&comma; सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद&sol;नगर पंचायत&comma; सभी थानाध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अनुमंडल एवं प्रखंड कार्यालय से बैठक में जुड़े रहे।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला शांति समिति की बैठक में बताया गया कि ईद-उल-फितर 31मार्च 2025&sol;01 अप्रैल 2025 को मनाया जायेगा। वहीं रामनवमी पर्व 06 अप्रैल 2025 को मनाया जायेगा। जिला शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ईद-उल-फितर एंव रामनवमी पर्व&comma; पूर्व की भांति सभी लोग शांति&comma; प्रेम एवं भाईचारे और सद्भाव के साथ मनायें। विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर विभिन्न स्थलों पर दण्डाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा पर्व के अवसर पर यथास्थित में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु हरसंभव सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अफवाहों से बचें। क्षेत्र में घटित होने वाली छोटी-छोटी घटनाओं की सूचना तत्काल उपलब्ध करावें&comma; ताकि ससमय विधि सम्मत कार्रवाई की जा सके। सोशल मीडिया में फैलाए जाने वाले अफवाह की खबरों पर ध्यान ना दें&comma; साथ ही भ्रामक एवं सामाजिक समरसता को बिगाड़ने वाले पोस्ट की जानकारी अविलंब जिला स्तरीय पदाधिकारियों&comma; प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों&comma; थानाध्यक्ष&comma; जनप्रतिनिधि को निश्चित रूप से दें।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों&comma; सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने जिलाधिकारी का समर्थन करते हुए कहा कि आगामी सभी पर्व शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाया जायेगा। बैठक में माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं प्रबुद्धजनों द्वारा भी बारी बारी से अपने-अपने विचार एवं सुझाव भी दिये गये। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारयों को अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी&comma; अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष को समन्वय स्थापित करते हुए मार्गों के निर्धारण से संबंधित विवाद तथा उक्त दोनों पर्व के अवसर पर शांति भंग करने वाले साम्प्रदायिक&sol;अपराधिकतत्वों को चिन्हित करते हुए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिये।अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सभी शरारती तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। रामनवी पर्व को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को संयुक्त रूप से जुलूस मार्ग का निश्चित रूप से भौतिक सत्यापन करने निर्देश दिया गया। जुलूस हेतु अनुज्ञप्ति लेना अनिर्वाय होगा। अश्लील&sol;भड़काउ कैसेट बजाने सहित डी0जे0 पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। लाउडस्पीकर हेतु अनुज्ञप्ति अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निगर्गत किया जायेगा।<br>बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज&comma; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज&comma; जिला पंचायत राज पदाधिकारी अररिया सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण&comma; जिले के माननीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी तथा समाजसेवी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!