कुरथौल स्थित बैंक्वेट हॉल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, 20 लाख से अधिक की संपत्ति खाक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>परसा बाजार थाना क्षेत्र के कुरथौल स्थित पटना–पुनपुन–गया रोड पर पिलर नंबर 46 के समीप एक विवाह बैंक्वेट हॉल में बुधवार दोपहर अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई&period; देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के समय हॉल में कोई बुकिंग नहीं थी&comma; जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई&period; स्थानीय लोगों के अनुसार यदि उस समय कार्यक्रम आयोजित होता&comma; तो हादसा जानलेवा साबित हो सकता था&period; आग लगते ही आसपास के दुकानदारों और मकानों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई&period; लोग अपने-अपने सामान समेटकर बाहर भागने लगे&period; इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई&comma; जिसने एक ओर आग को भड़काया&comma; वहीं बाद में उसके फैलाव को कुछ हद तक रोकने में भी मदद मिली। सूचना मिलते ही दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>परसा बाजार थाना पुलिस&comma; अग्निशमन कर्मियों और स्थानीय लोगों की संयुक्त प्रयास से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका&period; हालांकि तब तक बैंक्वेट हॉल में रखा फर्नीचर&comma; सोफा&comma; जनरेटर&comma; पंडाल और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। घटना में कई दमकल कर्मी और स्थानीय लोग आग बुझाने के दौरान हल्के रूप से झुलस गए&comma; जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक आकलन के अनुसार इस अग्निकांड में करीब 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है&period; राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई&period; पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के सटीक कारणों की पड़ताल की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महावीर आरोग्य संस्थान में अब रात 9 बजे तक होगी पैथोलॉजिकल जांच

पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेरोजगार बेटों को रोजगार, शिक्षक अभ्यर्थियों को लाठी यह अन्याय नहीं चलेगा : राजेश राम

मंत्री संजय कुमार ने गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री पद का ग्रहण किया पदभार