रिटायर्ड पुलिसकर्मी से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, नदी थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

&NewLine;<p><strong>पटना&comma; न्यूज़ क्राइम 24।<&sol;strong> पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र में मिजोरम पुलिस से सेवानिवृत्त एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और परिवार को जान से मारने व पोते के अपहरण की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार&comma; जेठुली निवासी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी शिवचंद्र राय के पुत्र राजन कुमार के मोबाइल पर 22 जून 2026 को कॉल कर आरोपियों ने सेवानिवृत्ति के बाद मिले लगभग एक करोड़ रुपये में से 25 लाख रुपये रंगदारी की मांग की। रकम नहीं देने पर शिवचंद्र राय की हत्या करने तथा उनके पोते का स्कूल जाते समय अपहरण कर हत्या करने की धमकी दी गई। इसके बाद 1 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे राजन कुमार के व्हाट्सएप पर फिर से धमकी भरा संदेश भेजा गया&comma; जिसमें अगले दिन तक 25 लाख रुपये नहीं देने पर बेटे का अपहरण कर 50 लाख रुपये फिरौती मांगने और फिरौती नहीं मिलने पर हत्या करने की धमकी दी गई।<br><br>फतुहां अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी खंड-1 के अवधेश कुमार ने बताया की मामले की गंभीरता को देखते हुए नदी थाना में कांड संख्या 265&sol;2026 दर्ज कर थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल संजीव कुमार राय &lpar;39 वर्ष&rpar;&comma; पिता- शिवशंकर राय&comma; निवासी- जेठुली&comma; थाना नदी&comma; जिला पटना को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त vivo कंपनी का मोबाइल फोन तथा एयरटेल का सिम कार्ड बरामद किया है। पुलिस के अनुसार&comma; इस्तेमाल किया गया सिम कार्ड चोरी का था। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भ्रष्टाचार मुक्त बिहार : CM सम्राट चौधरी का ऐलान, हर जिले में खुलेगा निगरानी थाना

बिहार; पटना मेट्रो का विस्तार : सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन का उद्घाटन किया, प्री-पेड स्मार्ट कार्ड लॉन्च

शेखपुरा में प्रोजेक्ट स्वाभिमान के तहत 2 हफ्ते में बनेंगे 15 हजार दस्तावेज, 55 ईंट-भट्ठों पर खुलेंगे क्रेच-सह-लर्निंग सेंटर