जानीपुर के मुर्गिया चक में भीषण चोरी, सोने–चांदी के जेवरात और नकद लेकर फरार हुए चोर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> जानीपुर थाना क्षेत्र स्थित मुर्गिया चक में बीती रात चोरों के गिरोह ने पुलिस गश्त और चुनावी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया&period; चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने–चांदी के जेवर&comma; नकद रुपये&comma; कपड़े और पीतल–तांबे के बर्तनों सहित लाखों की संपत्ति समेट ली और फरार हो गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के संबंध में पीड़ित पप्पू चौधरी ने बताया कि वे परिवार के साथ विवाह समारोह में शामिल होने गए थे&period; घर खाली देख चोर छत के रास्ते भीतर घुसे और पूरे कमरे की तलाशी लेने के बाद अलमारी तोड़कर कीमती जेवर और नकदी उड़ा ले गए&period; उनके अनुसार करीब पंद्रह लाख के जेवर और एक लाख साठ हजार नकद एवं अन्य सामान मिलाकर लगभग बीस लाख की संपत्ति चोरी हुई है&period; सुबह लौटने पर गृहस्वामी ने दरवाजा टूटा पाया और घर का सारा सामान बिखरा देख जानीपुर थाना को सूचना दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सूचना पर जानीपुर थाना अध्यक्ष नवीन कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की&period; उन्होंने बताया कि चोरी की घटना देर रात हुई है और पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है&period; पुलिस ने आसपास के इलाकों में पड़ताल शुरू कर दी है तथा चोरों की पहचान के लिए तकनीकी और स्थानीय सुराग जुटाए जा रहे हैं। चुनावी गश्त और सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई इस वारदात ने पुलिस चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं&period; स्थानीय लोगों ने रात में पेट्रोलिंग बढ़ाने और संदिग्धों पर निगरानी मजबूत करने की मांग की है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने बिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने पटना में 1200 शैय्या के नये अस्पताल भवन सह आवसीय भवन के निर्माण कार्य का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने कृषि इनपुट अनुदान योजना के अंतर्गत 02 लाख से अधिक प्रभावित किसानों