बेऊर में लावारिस लग्जरी कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित। <&sol;strong>पटना के बेऊर थाना क्षेत्र के महावीर कॉलोनी रोड नंबर-15 में खड़ी एक लावारिस लग्जरी कार से मध्य निषेध विभाग की टीम ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है&period; गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में करीब 2&period;25 लाख रुपये मूल्य की शराब जब्त की गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब 4&colon;40 बजे मध्य निषेध विभाग को सूचना मिली कि महावीर कॉलोनी में एक BR09AY 5608 नंबर की बलेनो कार खड़ी है&comma; जिसमें अंग्रेजी शराब लोड है&period; सूचना मिलते ही निरीक्षक नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर काफी देर तक कार के चालक का इंतजार करती रही&comma; लेकिन कोई भी वहां नहीं पहुंचा&period; पुलिस का मानना है कि संभवतः शराब तस्करों को पुलिस कार्रवाई की भनक लग गई&comma; जिसके कारण वे मौके पर नहीं आए और वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गए&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली&comma; जिसमें से 1046 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब &lpar;करीब 188&period;28 लीटर&rpar; बरामद की गई&period; जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। मध्य निषेध विभाग की टीम ने कार और बरामद शराब को जब्त कर लिया है&period; हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है&period; पुलिस वाहन मालिक और शराब तस्करों की पहचान के लिए जांच में जुटी है। इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र कुमार के अलावा मो&period; फैसल&comma; मनीष कुमार&comma; एएसआई पुरुषोत्तम तथा सिपाही विवेक&comma; अमरेश और लालचंद शामिल थे&period; पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

तक्षशिला कॉलेज में 15 दिवसीय सूक्ष्म शिक्षण कार्यशाला शुरू

नवाबगंज में चैती दुर्गा माता की प्रतिमा को दी गई भावभीनी विदाई

सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ