श्री गुरु गोबिन्द सिंह विश्वविद्यालय में ‘‘गुरु गोबिंद सिंह चेयर’’ स्थापित की जानी चाहिए

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>श्री गुरु गोबिंद सिंह महाविद्यालय&comma; की नई आधुनिक एवं भव्य इमारत जिसका नाम प्रथम गुरु नानक देव जी के नाम से रखा गया उसका लोकार्पण मुख्य अतिथि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो&period; उपेन्द्र प्रसाद सिंह&comma; विशेष अतिथि सरदार लखविंदर सिंह&comma; वरीय उपाध्यक्ष&comma; तख्त श्री हरिमंदिर जी&comma; पटना साहिब सह उपाध्यक्ष&comma; बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग तथा सरदार इन्द्रजीत सिंह&comma; महासचिव&comma; तख्त श्री हरिमंदिर जी&comma; पटना साहिब के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबन्धकों के द्वारा सभी अतिथियों को सम्मानिन्त किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अपने संबोधन में सरदार लखविंदर सिंह और सरदार इन्द्रजीत सिंह ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति से गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर विश्वविद्यालय में एक &OpenCurlyQuote;&OpenCurlyQuote;गुरु गोबिंद सिंह चेयर’’ स्थापित करने की मांग की। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि गुरु गोबिंद सिंह जी एवं उनके साहिबज़ादों के गौरवशाली इतिहास को महाविद्यालय के विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम एवं अध्ययन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाए&comma; ताकि नई पीढ़ी अपने समृद्ध इतिहास और विरासत से परिचित हो सके। उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन के सहयोग से गुरु गोबिंद सिंह महाविद्यालय को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही सिख विद्यार्थियों के लिए सरल एवं सुगम प्रवेश प्रक्रिया तथा योग्य सिख शिक्षकों की बहाली सुनिश्चित करने की मांग भी कुलपति के समक्ष रखी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ&period; रमेश कुमार&comma; शिक्षकगण&comma; छात्र-छात्राएँ&comma; पटना सिटी के सिख समुदाय के गणमान्य सदस्य&comma; बुद्धिजीवी एवं समाज के अनेक प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्द&comma; शिक्षा और समाज सेवा के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बाँकीपुर उपचुनाव : ए.एन. कॉलेज मतगणना केंद्र की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

बिहार के सभी स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी

पटना एयरपोर्ट ने रचा नया कीर्तिमान, ASQ सर्वे में देश में तीसरा और दुनिया में 69वां स्थान